कांग्रेस के हल्ला बोल के बाद ही काम करने लगे 'फ्रीज' बैंक अकाउंट, अब 21 फरवरी को होगी सुनवाई

Congress Bank accounts unfrozen: कांग्रेस ने शुक्रवार 16 फरवरी को पहले दावा किया कि उनके बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिए गए हैं। जिसके बाद ये खबर आई कि कांग्रेस और यूथ कांग्रेस के अकाउंट से फ्रीज हटा दिए गए हैं।

कांग्रेस नेता और विवेक तन्खा ने अब दावा किया है कि इनकम टैक्स ट्रिब्यूनल (आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण) ने पार्टी के बैंक खातों पर से फ्रीज हटा दी है। यह बयान तब सामने आया जब कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेताओं ने कहा कि आयकर विभाग ने कांग्रेस और यूथ कांग्रेस के अकाउंट फ्रीज कर दिए।

Congress Bank accounts seized

आदेश के खिलाफ न्यायाधिकरण के समक्ष पेश हुए विवेक तन्खा ने कहा कि कांग्रेस को अब अपने बैंक खाते संचालित करने की अनुमति दी गई है। मामले पर आखिरी फैसला लेने के लिए 21 फरवरी को सुनवाई होगी। विवेक तन्खा ने कहा कि उन्होंने ट्रिब्यूनल को बताया कि अगर उनके खाते फ्रीज रहेंगे तो कांग्रेस "चुनाव में हिस्सा'' नहीं ले पाएगी।

कांग्रेस पार्टी ने पहले क्या किया था दावा!

कांग्रेस पार्टी ने पहले दावा किया था कि आगामी लोकसभा चुनाव से कुछ हफ्ते पहले उनके बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं। पार्टी नेता अजय माकन के मुताबिक, गुरुवार को सूचना मिली थी कि बैंक पार्टी द्वारा जारी किए गए चेक का भुगतान करने से इनकार कर रहे हैं। आगे की जांच करने पर पता चला कि यूथ कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी के बैंक खाते जब्त कर लिए गए हैं।

अजय माकन ने कहा था, "आयकर ने युवा कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी से 210 करोड़ रुपये की वसूली के लिए कहा। हमारे खातों में क्राउडफंडिंग का पैसा फ्रीज कर दिया गया है। चुनाव से ठीक 2 हफ्ते पहले जब विपक्ष के खाते फ्रीज कर दिए जाते हैं, तो यह लोकतंत्र को फ्रीज करने के बराबर है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+