जिस वक्त पुलवामा हमले के शोक में डूबा था देश, पीएम मोदी कर रहे थे फिल्म की शूटिंग: कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस ने पुलवामा हमले को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि पुलवामा में आतंकी हमले के 4 घंटे के बाद नरेंद्र मोदी ने अपने नारे लगवाए। रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि नरेंद्र मोदी राजधर्म भूलकर राज बचा रहे हैं। रणदीप सुरजेवाला ने मोदी सरकार के मंत्रियों पर भी निशाना साधा और कहा कि शहीदों के अंतिम संस्कार के वक्त इस सरकार के मंत्री सेल्फी ले रहे थे।

फिल्म की शूटिंग कर रहे थे पीएम मोदी- कांग्रेस

फिल्म की शूटिंग कर रहे थे पीएम मोदी- कांग्रेस

रणदीप सुरजेवाला ने हमला बोलते हुए कहा कि देश पुलवामा हमले के बाद सदमे में था और पीएम मोदी जिम कार्बेट पार्क में फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे। सुरजेवाला ने कहा कि दिन भर पार्क का भ्रमण करने के बाद नौका विहार और शूटिंग करा रहे थे। वे 6.45 बजे तक फिल्म की शूटिंग करते हैं, नौका विहार करते हैं। उसके बाद रामनगर गेस्ट हाउस में भी कुछ देर रुके और फिर चले गए। अधिकारियों से मुलाकात के बाद वे स्थानीय लोगों से नारे लगवाते हैं।

चेतावनियों को क्यों नजरअंदाज किया गया?- कांग्रेस

दक्षिण कोरिया के दौरे पर भी कांग्रेस ने सवाल उठाए और कहा कि पीएम मोदी सैर-सपाटा करने सियोल गए हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को जवाब देना होगा कि 56 महीने में 488 जवान क्यों शहीद हुए।कांग्रेस ने पूछा कि आतंकवादियों को बड़ी मात्रा में RDX और रॉकेट लॉन्चर कैसे मिला? हमले से 48 घंटे पहले जैश-ए-मोहम्मद ने वीडियो जारी कर चेतावनी दी थी। 8 फरवरी को भी एक खुफिया रिपोर्ट आई थी। इन चेतावनियों को क्यों नजरअंदाज किया गया?

'NSA और गृह मंत्री की विफलता क्यों वे स्वीकार नहीं करते'

'NSA और गृह मंत्री की विफलता क्यों वे स्वीकार नहीं करते'

सुरजेवाला ने पीएम मोदी से पूछा कि NSA और गृह मंत्री की विफलता क्यों वे स्वीकार नहीं करते है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि पीएम मोदी ने जवानों की शहादत के बाद राष्ट्रीय शोक की घोषणा नहीं की ताकि सरकारी खर्च पर होने वालीं राजनीतिक सभाएं रुक न जाएं। जब शहीदों के शव दिल्ली एयरपोर्ट पर थे, तब पीएम मोदी देरी से आए। झांसी से वे पहले अपने घर गए सीधे एयरपोर्ट नहीं गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+