पीएम मोदी के 'मैं भी चौकीदार' कैंपेन पर राहुल गांधी ने तस्वीर शेयर कर बोला हमला
नई दिल्ली। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने #MaiBhiChowkidar ट्विटर पर अभियान शुरू किया। इसके तरह एक वीडियो जारी किया गया है। इसके कुछ घंटों बाद ही कांग्रेस ने इसपर हमला करते हुए कुछ तस्वीरें ट्वीट कीं जिसमें से एक में अंबानी की कंपनी को दिए गए कॉन्ट्रैक्ट का ब्यौरा था। इसके अलावा देश का पैसा लेकर भागे भगौड़े व्यापारियों की भी जानकारी थी। इस ट्वीट में लिखा था- मोदी को जरूरी संदेश- भारत बेवकूफ नहीं है, सबको पता है कि आप केवल सूट और बूट के चौकीदार हैं।

कांग्रेस के ट्विटर के अलावा पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी अपने ट्विटर हैंडल से हमला करते हुए एक तस्वीर पोस्ट की। इसमें मोदी के साथ अनिल अंबानी, गौतम अडानी और देश का पैसा लेकर विदेश भागे भगोड़े व्यापारियोंकी तस्वीर है और तस्वीर के साथ बड़े बड़े शब्दों में लिखा है- मैं भी चौकीदार। ट्वीट के कैप्शन में राहुल ने लिखा है- बचावभरा ट्वीट मिस्टर मोदी...आज आपको अपराधबोध हो रहा है?
Important message to Modi: #IndiaBewakoofNahiHai sabko pata hai you are the one & only #SuitBootKaChowkidaarhttps://t.co/LcyqaQqpKC pic.twitter.com/uXInzqdVvn
— Congress (@INCIndia) March 16, 2019
Defensive tweet Mr Modi!
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 16, 2019
You feeling a little guilty today? pic.twitter.com/ztVGRlc599
राहुल के इस ट्वीट पर लोगों को खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी रैलियों में हमेशा से खुद को देश का चौकीदार बताते रहे हैं। ऐसे में राफेल डील में घपले का आरोप लगाते हुए राहुल ने कहा था कि- चौकीदार चोर है।
यह भी पढ़ें -पीएम मोदी के समर्थन में उतरा ये अभिनेता, कांग्रेस के ट्वीट पर निकाला गुस्सा












Click it and Unblock the Notifications