कांग्रेस ने नवजोत सिंह सिद्धू के लिए मांगी सुरक्षा, राजनाथ सिंह को लिखा पत्र
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के लिए सीआईएसएफ सिक्यॉरिटी की मांग की। दरअसल विधानसभा चुनावों में नवजोत सिंह सिद्धू पार्टी के स्टार प्रचारक की भूमिका निभा रहे हैं। जिसके चलते उनके उपर ज्यादा 'खतरे की आशंका जातई जा रही है। जिसके बाद कांग्रेस की ओर से उनके लिए सुरक्षा की मांग की गई है। वह इन दिनों छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के कई संवेदनशील इलाकों में प्रचार कर रहे हैं।

सुरजेवाला ने कहा, सिद्धू चुनाव प्रचार और पार्टी के दूसरे कार्यक्रमों के लिए देश भर में व्यापक दौरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, मैं आपसे आग्रह करता हूं कि सिद्धू को पूरे देश में सीआईएसएफ की सुरक्षा प्रदान की जाए।
इससे पहले शनिवार को सिद्धू ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि, क्या पीएम को जलन हो रही है (इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह के बारे में) क्या उन्हें इस बात की जलन है कि वे पाकिस्तान बिना न्यौते के गए (नवाज शरीफ का जन्मदिन), मैं अपनी देशभक्ति उन्हें साबित नहीं करूंगा जिन्होंने गोधरा करवाया?












Click it and Unblock the Notifications