बैंक कर्ज मामला: कांग्रेस ने डिफाल्टरों पर कार्रवाई को बताया झूठ, निर्मला सीतारमण से पूछे चार सवाल

नई दिल्ली: देश के बैंकों ने 50 विलफुट डिफाल्टरों का 68,000 करोड़ से ज्यादा का कर्ज माफ कर दिया। आरबीआई से आरटीआई में मिली इस जानकारी के बाद देश की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने डिफाल्टरों को बीजेपी का दोस्त बताया, जिसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस के आरोपों का जवाब दिया। साथ ही ये भी बताया कि सरकार ने अब तक विजय माल्या, नीरव मोदी जैसे डिफाल्टरों पर क्या कार्रवाई की है। जिसके बाद कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने वित्त मंत्री की सफाई को झूठ बताते हुए उनसे चार सवालों का जवाब मांगा है।

Recommended Video

    Wilful Defaulter: Congress ने Nirmala Sitharaman के दावे को बताया झूठ | वनइंडिया हिंदी
    'संसद में दिए बयान से अलग है वित्त मंत्री का जवाब'

    'संसद में दिए बयान से अलग है वित्त मंत्री का जवाब'

    कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्विटर पर कुछ दस्तावेज पोस्ट करते हुए लिखा कि वित्त मंत्री जैसे बड़े पद पर बैठ कर झूठ बोलना और भटकाना तो और बड़ा पाप है। वित्त मंत्री ने कहा कि मोदी-चोकसी-माल्या से 2780.50 करोड़ रुपये जब्त किए गए, लेकिन वित्त मंत्रालय ने संसद में 16 मार्च 2020 को बताया था कि 5 साल में PMLA और FEMA के तहत ED ने केवल 96.93 रुपये जब्त किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने वित्त मंत्री से चार सवाल पूछे।

    ये है कांग्रेस का सवाल

    1. मोदी सरकार ने 2014-15 से 2019-20 के बीच डिफाल्टरों का 6,66,000 करोड़ रुपये का कर्ज क्यों राइट ऑफ किया?
    2. क्या 95 डिफाल्टरों का 68,607 करोड़ रुपये कर्ज माफ करने का RBI का RTI जबाब सही है?
    3. मोदी सरकार देश का पैसा ले कर भाग गए घोटालेबाजों - नीरव मोदी, मेहुल चोकसी(₹8,048 CR), जतिन मेहता (₹6,038 CR), माल्या(₹1,943 CR) व अन्य मित्रों का कर्ज क्यों राइट ऑफ कर रही है?
    4. इतने बड़े 6,66,000 करोड़ के बैंक कर्ज राइट ऑफ की अनुमति सरकार में किसने दी और क्यों?
    ये था निर्मला सीतारमण का जवाब

    ये था निर्मला सीतारमण का जवाब

    इससे पहले कांग्रेस पर हमला करते हुए निर्मला सीतारमण ने 13 ट्वीट किए थे। उन्होंने मेहुल चोकसी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अब तक मोदी सरकार ने चोकसी की 1936 करोड़ से अधिक की संपत्ति को अटैज किया है। साथ ही 597.75 करोड़ की प्रापर्टी को सीज किया गया है। चोकसी की सीज संपत्ति में 67.9 करोड़ की विदेशी संपत्ति शामिल है। वहीं हीरा व्यापारी नीरव मोदी की 2389 करोड़ की संपत्ति को सीज किया गया है। जिसमें 961.47 करोड़ की विदेशी संपत्ति है। देश छोड़कर भागा नीरव मोदी ब्रिटेन में सलाखों के पीछे है। इसी तरह माल्या पर कार्रवाई करते हुए उसकी करीब 8040 करोड़ रुपये की संपत्ति को अटैच किया गया है। साथ ही 1693 करोड़ के शेयर जब्त किए गए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+