5 स्‍टार होटल में बैठकर हुआ कांग्रेस व केजरीवाल के बीच सौदा: गडकरी

 Congress, Arvind Kejriwal struck deal: Nitin Gadkari
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। भारतीय जनता पार्टी (भजपा) के नेता नितिन गडकरी ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में सरकार बनाने के लिए समझौता किया है। यहां पार्टी के एक कार्यक्रम में गडकरी ने कहा कि कांग्रेस की रणनीति भाजपा की सरकार और नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनने से रोकने की है।

भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि केजरीवाल और कांग्रेस के बीच एक पांच सितारा होटल में सौदा हुआ है। उन्होंने दावा किया कि इस सौदे से जुड़े एक व्यक्ति ने उन्हें यह जानकारी दी है। केजरीवाल ने शनिवार को रामलीला मैदान में दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है।

70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा में 31 सीटों पर थम गई भाजपा ने सरकार बनाने से मना कर दिया। आप के पास भी मात्र 28 सदस्य थे, जिससे वह भी सरकार नहीं बना सकती थी, लेकिन चुनाव में आप के हाथों करारी मात खाने वाली कांग्रेस ने अपने 8 विधायकों का बिना शर्त समर्थन देकर आप को सरकार बनाने का मौका दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+