महाराष्ट्र, झारखंड में कांग्रेस ने नियक्त किए नए पर्यवेक्षक, अशोक गहलोत समेत 6 दिग्गजों के नाम शामिल
महाराष्ट्र, झारखंड चुनाव के बीच कांग्रेस ने दोनों राज्यों में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। पार्टी की ओर नव नियुक्त पर्यवेक्षकों को चुनावी गतिविधियों, माहौल पर नजर रखने की जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को एक पत्र जारी कर तत्काल प्रभाव से छह सदस्यों को पर्यवेक्षक नियुक्त किए, जिसमें अशोक गहलोत, भूपेश बघेल और डॉ. जी. परमेश्वर समेत कांग्रेस दिग्गजों के नाम शामिल हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चुनावी राज्यों महाराष्ट्र और झारखंड दोनों में चुनाव के बाद के परिदृश्यों की निगरानी के लिए छह सदस्यों को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने इसको लेकर एक पत्र जारी किया है। जिसमें महाराष्ट्र और झारखंड के लिए चुनाव के बाद के परिदृश्य की निगरानी के लिए छह सदस्यों को पर्यवेक्षक नियुक्त किया।
लिस्ट में ये नाम शामिल
एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि महाराष्ट्र के लिए अशोक गहलोत, भूपेश बघेल और डॉ. जी. परमेश्वर को महाराष्ट्र के लिए पर्यवेक्षकों के रूप में नियुक्त किया गया है। जबकि झारखंड के लिए तारिक अनवर, मल्लू भट्टी विरमरका और कृष्णा अल्लावुरु को झारखंड के लिए पर्यवेक्षक बनाया गया है।

Click it and Unblock the Notifications