केएच रतनकुमार सिंह बनाए गए मणिपुर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष, एक दिन पहले दिया था उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा

इंफाल,17 जनवरी: कांग्रेस ने मणिपुर के पूर्व मंत्री डॉ. केएच रतनकुमार सिंह को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। सोमवार को कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक लेटर जारी कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की सहमति के बाद रतनकुमार सिंह को मणिपुर प्रदेश कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। मणिपुर में विधानसभा चुनावों से ठीक पहले कांग्रेस ने रतनकुमार सिंह को ये जिम्मेदारी दी है।

कांग्रेस

रविवार को छोड़ा था उपाध्यक्ष पद

डॉ. केएच रतनकुमार सिंह ने रविवार को पार्टी के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि वो चुनाव से पहले पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि अब कार्यकारी अक्ष्यक्ष बनाए जाने के बाद माना जा रहा है कि आलाकमान ने उनको मना लिया है। शिक्षा मंत्री रह चुके केएच रतनकुमार सिंह 2017 के विधानसभा चुनाव में मायांग इंफाल से चुनाव हार गए थे।

्मनि

मणिपुर में हो रहे विधानसभा चुनाव

देश के पांच राज्यों- मणिपुर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और पंजाब में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। 60 विधानसभा सीटों वाले मणिपुर राज्‍य में विधानसभा चुनाव दो फेज में होंगे। मणिपुर में 27 फरवरी और 3 मार्च को वोटिंग होगी। 10 मार्च को वोटों की गिनती होगी और नतीजों का ऐलान किया जाएगा। मणिपुर में बीजेपी इस समय सत्ता में हैं। वहीं कांग्रेस मुख्य विपक्षी है। इन दोनों बड़े दलों के अलावा कई क्षेत्रीय दल भी चुनाव मैदान में हैं। खासतौर से नेशनल पीपल्स पार्टी और नगा पीपल्स फ्रंट के प्रदर्शन पर निगाहें रहेंगीं। इनके अलावा टीएमसी भी काफी दमखम से चुनाव लड़ रही है।

2017 के चुनाव में मणिपुर में किसी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था। यहां बहुमत का आंकड़ा 31 सीटों का है। 2017 में कांग्रेस को 28 सीटें मिली थीं और वो सबसे बड़ा दल थी। भाजपा को 60 में 21 सीटें मिलीं थीं लेकिन सरकार बनाने में कामयाब रही थी। भाजपा ने छोटे दलों को लेकर सरकार बनाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+