जम्मू-कश्मीर: कांग्रेस ने ब्लॉक डेवलपमेंट काउंसिल चुनाव का किया बायकॉट
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में ब्लॉक डेवलपमेंट काउंसिल चुनाव में कांग्रेस हिस्सा नहीं लेगी। बुधवार को कांग्रेस पार्टी ने ब्लॉक डेवलप्मेंट काउंसिल(बीडीसी) चुनावों के बायकॉट का ऐलान किया। कांग्रेस के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीए मीर ने बताया कि उनकी पार्टी ब्लॉक डेवलप्मेंट काउंसिल चुनाव में भाग नहीं लेगी, उन्होंने कहा कि यह चुनाव सिर्फ एक पार्टी को फायदा पहुंचाने के लिए करवाए जा रहे हैं, ऐसे में उनके पास इन चुनावों का बहिष्कार करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है।

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में ब्लॉक डेवलप्मेंट काउंसिल चुनाव पहली बार 24 अक्तूबर को होने जा रहे हैं। बुधवार को इन चुनावों के लिए नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है। जीए मीर ने आरोप लगाया कि राज्य में ऐसे हालात बनाए गए हैं कि बीजेपी को छोड़ अन्य दलों के नेता अपने कार्यकर्ताओं के बीच जाकर प्रचार
नहीं कर सकते। जीए मीर ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी के कई नेता अभी भी नजरबंद हैं।
गौरतलब है कि 5 अगस्त को केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाला अनुच्छेद 370 हटा दिया था। इसके बाद घाटी में कई नेताओं को नजरबंद किया गया है। इससे पहले नेशलन कांफ्रेस ने भी इन चुनावों का बॉयकाट किया है।
ये भी पढ़ें- Jammu & Kashmir: अवंतीपोरा में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने मार गिराए दो आतंकी












Click it and Unblock the Notifications