Tamil Nadu election: कांग्रेस ने तमिलनाडु चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी

Tamil Nadu election: कांग्रेस ने तमिलनाडु चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2021: कांग्रेस ने आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार (13 मार्च) को 21 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। कांग्रेस ने शनिवार की देर रात 21 प्रत्याशी के नाम जारी किए हैं। तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव छह अप्रैल से शुरू होने वाले हैं। राज्य में कांग्रेस डीएमके यानी द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस और द्रमुक गठबंधन में कांग्रेस को इस चुनाव में 25 सीटें मिली हैं। कांग्रेस ने इसके साथ ही एक लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भी अपने उम्मीदवार के नाम फाइनल कर दिए हैं। द्रमुक और कांग्रेस ने गुरुवार को 25 सीटों पर सहमति जताई थी। इन 25 सीटों में से 5 सीटें वो भी हैं, जिनपर कांग्रेस पिछले चुनाव में जीती थी।

Tamil Nadu election

कांग्रेस ने कन्याकुमारी लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में वी विजयकुमार को अपना उम्मीदवार बनाया है। कन्याकुमारी लोकसभा सीट से पार्टी के सांसद बसंतकुमार का निधन हो जाने के कारण इस सीट पर फिर से उपचुनाव कराए जा रहे हैं। इससे पहले द्रमुक ने राज्य में होने वाले चुनाव के लिए 173 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। इस लिस्ट में द्रमुक ने 49 नए चेहरों को जगह दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+