अडानी मामले को लेकर राज्यसभा में हंगामा, कांग्रेस-विपक्ष ने किया वॉकआउट
विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने जिस तरह से गौतम अडानी को लेकर बयान दिया उसके बाद उनके बयान को रिकॉर्ड से बाहर कर दिया गया है। इसपर विपक्ष और कांग्रेस ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा लगातार जारी है। आज बजट सत्र के नौवें दिन भी सदन में जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। सांसद ने हंगामा करते हुए वेल तक पहुंच गए, जिसके बाद सभापति जगदीप धनखड़ ने उन्हें अपनी सीट पर वापस जाने के लिए कहा। विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने जिस तरह से सदन में अपने भाषण के दौरान गौतम अडानी का जिक्र किया उसके बाद उनके भाषण के अंश को रिकॉर्ड से बाहर कर दिया गया। इसके विरोध में कांग्रेस और विपक्ष के सांसदों ने सदन से वॉकआउट कर दिया। इससे पहले खड़गे ने धनखड़ से अपील की थी कि वह विपक्ष को अपने चेंबर में बुलाएं और चर्चा करें कि क्या वह सदन को चलाने में इच्छुक हैं या नहीं।
जिस तरह से कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने विपक्ष के नेता के बयान को रिकॉर्ड से बाहर किए जाने का विरोध किया उसपर धनखड़ ने कहा ऐसा है प्रमोद जी जो कुछ आपने मेरे लिए कहा है मुझे नहीं लगता है कि आपके मित्र इससे राजी हैं। पिछले कुछ दिनों से मेरे सामने दो समस्याएं आई हैं, सबसे पहले मैं यह मानकर चलता हूं कि माननीय सदस्यगणों ने कानून बनाए हैं, उ्नहें पता है कि इस कानून के तहत कैसे काम करना है। नियम आपने बनाएं हैं, इसमे सुधार करना आपका काम है, ऐसे में मैं इसमे कोई संशोधन नहीं कर सकता हूं। मैने आपके हर नोटिस को देखा है, मैं आपको बताता हूं कि इसमे नियमों का पालन नहीं किया जाएगा।
धनखड़ ने कहा एक सदस्य ने पीएम मोदी के बाली ट्रिप का एक वीडियो क्लिप शेयर किया, इस बारे में उन्होंने जो कहा वह सही नहीं था, मैंने कहा कि आप इसे सही कीजिए या फिर सदन के पटल पर रखिए, लेकिन उन्होंने पटल पर नहीं रखा। मैं यहां किसी को कोई सुझाव देने नहीं आया हूं, मैं सिर्फ नियमों का पालन करने के लिए यहां पर हूं। मैंने सदन के दो सदस्यों से कहा कि आप अपने बयान को सत्यापित करें, मंत्री जी ने उसे सत्यापित किया लेकिन विपक्ष के नेता ने इसे सत्यापित नहीं किया।












Click it and Unblock the Notifications