मिजोरम की जीत से बचेगी सोनिया की लाज, शुरुआती रुझानों में कांग्रेस आगे

सुबह से चल रहे मतगणना के शुरूआती रूझानों में कांग्रेस 15 सीटों पर आगे चल रही है तो वहीं मिजो नेशनल फ्रंट 4 सीटों पर आगे चल रही है। मुख्यमंत्री ललथनहवला अपने घरेलू मैदान सेरछिप में आगे चल रहे हैं। इसके साथ ही पार्टी तुईवावल, तवी और दक्षिण तुईपुई में आगे चल रही थी।
राज्य में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन मिजोरम डेमोक्रेटिक एलायंस के बीच है। मिजोरम डेमोक्रेटिक एलायंस में मिजो नेशनल फ्रंट, मिजोरम पीपुल्स कांफ्रेंस और मारालैंड डेमोक्रेटिक फ्रंट शामिल हैं।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), जोरम नेशनलिस्ट पार्टी (जेडएनपी) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) भी चुनाव लड़ रही है। 40 में 39 सीट जनजातीय उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं जबकि सिर्फ एक सामान्य वर्ग की सीट है। 2008 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 32 सीटों पर जीत हासिल हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications