कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने PM मोदी को लिखा पत्र, CVC संजय कोठारी की नियुक्ति पर किए सवाल
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी पिछले कुछ दिनों से केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, बीजेपी पर लगातार हमलावर हो गए हैं। केंद्र सरकार पर लगातार सवाल उठाने वाले अधीर रंजन चौधरी ने इस बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर सीवीसी की नियुक्ति पर सवाल किया है। मुख्य सतर्कता आयुक्त (CVC) और सतर्कता आयुक्त (VC) की नियुक्ति को लेकर सवाल उठाते हुए अधीर चौधरी ने केंद्र सरकार से सवाल किया है।

अधीर रंजन ने पत्र में भी दावा किया है कि संजय कोठारी ने भी इसके लिए अपनी सहमति नहीं जताई। आपको बता दें कि फरवरी में जब केंद्र सरकार ने संजय कोठारी की नियुक्ति का ऐलान किया था, तब भी कांग्रेस ने इस नियुक्ति को लेकर सवाल खड़ा किए थे। कांग्रेस ने इस नियुक्ति को निरस्त करने की मांग की थी।












Click it and Unblock the Notifications