कैसे चुने गए 2 नए चुनाव आयुक्त? कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने किया खुलासा, बताए फाइनल नाम
Election Commissioners: लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले चुनाव आयुक्त अरूण गोयल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद विपक्ष केंद्र सरकार पर हमलावर है। इस बीच दो नए चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने दो नामों का खुलासा किया है।
पीएम मोदी और कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल के साथ बैठक के बाद कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने कहा कि नए चुनाव आयुक्तों के लिए ज्ञानेश कुमार और वी संधू का नाम तय किया गया है।

दरअसल, चुनाव आयुक्त अरूण गोयल के अचानक अपने पद से इस्तीफा देने के बाद लोकसभा चुनावों की सभी तैयारियों की जिम्मेदारी अकेले मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के कंधों पर आ गई। ऐसे में नए चुनाव आयुक्त की नियुक्ति को लेकर पीएम मोदी की अध्यक्षता में बैठक की गई।
वहीं अब पैनल के सदस्य अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि समिति के समक्ष छह नाम रखे गए थे, जिनमें से इन दो नामों पर सहमति बनी है। अधीर रंजन चौधरी निर्वाचन आयुक्त के चयन से संबंधित समिति का हिस्सा हैं। बैठक के बाद चौधरी ने कहा कि समिति के समक्ष छह नाम रखे गए थे, जिनमें से इन दो नामों पर मुहर लगाई गई।
चुनाव आयुक्त के चयन के लिए चयन समिति की बैठक के बाद लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "इस समिति में सरकार के पास बहुमत है। केरल से ज्ञानेश कुमार और पंजाब से सुखबीर संधू को चुनाव आयुक्त के रूप में चुना गया है।"
कांग्रेस नेता ने कहा कि एक रात पहले ही उन्हें 212 नामों की लिस्ट मिली। इन नामों की जांच और समीक्षा करना संभव नहीं है। बैठक में सरकार की तरफ से 212 में से 6 नाम दिए गए। अधीर रंजन चौधरी के मुताबिक बैठक में 6 नामों पर चर्चा की गई।
जानिए कौन हैं ज्ञानेश कुमार और सुखबीर संधू?
बता दें कि जिन दो नामों को फाइनल बताया जा रहा है। उनमें से सुखबीर संधू उत्तराखंड के चीफ सेक्रेटरी और NHAI के चेयरमैन रह चुके हैं। वहीं ज्ञानेश कुमार 1988 बैच के केरल कैडर के IAS अफसर हैं। वे गृह मंत्रालय में तैनात रह चुके हैं। वहीं सहकारिता मंत्रालय में सचिव पद से रिटायर हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications