9 Saal 9 Sawaal: पीएम मोदी पर 2024 से पहले तीखे सवाल, राहुल गांधी ने तैयार की फेहरिस्त, जानिए क्या पूछा?

कांग्रेस ने केंद्र की एनडीए नेतृत्व वाली सरकार के 9 साल पूरे होने पर तीखे सवाल किए हैं। आम चुनाव से पहले राहुल गांधी ने पीएम मोदी से तीखे सवाल किए हैं।

Rahul Gandhi questions on Modi Govt 9 Saal 9 Sawaal

अगले वर्ष यानी 2024 में होने वाले आम चुनाव से पहले कांग्रेस ने भाजपा को घेरने की पूरी तैयारी कर ली है। कांग्रेस के संचार प्रभारी महासचिव जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने कहा है कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने पीएम मोदी से केवल 9 सवालों (9 Saal 9 Sawaal) का सीधा जवाब चाहते हैं।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, "मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर कांग्रेस पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 9 सवाल पूछना चाहती है. हम उसी '9 साल 9 सवाल' के लिए एक दस्तावेज भी जारी कर रहे हैं।"

कांग्रेस के इन 9 सवालों में अर्थव्यवस्था, कृषि क्षेत्र, चीन और राष्ट्रीय सुरक्षा, सामाजिक सद्भावना, लोकतांत्रिक संस्थाएं, जनकल्याण की योजनाएं और कोरोना मिसमैनेजमेंट को शामिल किया गया है। राहुल गांधी ने मोदी सरकार के 9 साल के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए एक ट्वीट किया। जिसमें लिखा, "झूठे वादों और जनता की दुर्दशा पर भाजपा ने खड़ी की 9 साल की इमारत! महंगाई, नफरत और बेरोजगारी - प्रधानमंत्री जी, अपनी इन नाकामियों की लीजिए जिम्मेदारी!"

कांग्रेस कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सफलता के बाद 2024 के आम चुनाव से पहले दुगने उत्साह के साथ भाजपा को घेरने की तैयार कर रही है। शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी के संचार प्रभारी जयराम रमेश, कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा और सप्रिया श्रीनेत ने राहुल गांधी की ओर से किए सवालों की एक सूची जारी की। कांग्रेस के सवालों के ये लिस्ट भाजपा पर आम चुनाव से पहले बड़ा हमला माना जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+