Karnataka: जानिए जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन में किसे मिल सकता है कौन सा मंत्रालय
नई दिल्ली। येदुरप्पा के इस्तीफा देने के बाद अब एचडी कुमारस्वामी के कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है। वह 23 मई को बतौर मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण करेंगे। जबकि कांग्रेस के डॉक्टर डी परमेश्वर को उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। माना जा रहा है कि कुमारस्वामी अपने पास वित्त मंत्रालय रख सकते हैं, जबकि परमेश्वर के खाते में गृह मंत्रालय जा सकता है, जिसे सिद्धारमैया बतौर मुख्यमंत्री रहते संभाल रहे थे। 23 मई को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह से पहले डालते हैं उन संभावित चेहरों पर जिन्हें अहम मंत्रालय की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

संभावित मंत्रियों की लिस्ट
एचडी कुमारस्वामी- मुख्यमंत्री, वित्त मंत्रालय
जी परमेश्वर- उपमुख्यमंत्री, गृह मंत्रालय
एच विश्वनाथ (जेडीएस)- शिक्षा मंत्रालय
सीएस पुत्तराजू (जेडीएस)- कृषि मंत्रालय
एचडी रेवन्ना (जेडीएस)- पीडब्ल्यूडी
केजे जॉर्ज (कांग्रेस)- बेंगलुरू डेवलेंपमेंट
एम कृष्णप्पा (कांग्रेस)- -खेल मंत्रालय
कृष्णा बायरे गौड़ा (कांग्रेस)- सूचना और प्रचार
एन महेश (जेडीएस)- सोशल वेलफेयर
जीटी देवेगौड़ा (जेडीएस)- कोऑपरेटिव
बंदेप्पा काशेमपुर (जेडीएस)- टेक्सटाइल
डीसी थमन्ना (जेडीएस)- - लेबर
दिनेश गुंडू राव (कांग्रेस)- एक्साइज
डीके सुधाकर (कांग्रेस)- हेल्थ
तनीर सेत (कांग्रेस)- -उच्च शिक्षा
रोशन बेग (कांग्रेस)- फॉरेस्ट
एमडी पाटिल (कांग्रेस)- फूड एंट सिविल
आरवी देशपांडे (कांग्रेस)- लॉ एंड पार्लियामेंट्री अफेयर्स
सतीश जारकीहोली (कांग्रेस)- स्मॉल इंडस्ट्रीज एंड सुगर
अजय (कांग्रेस)- साइंस एंड टेक्नोलोजी
एस शिवशंकरप्पा (कांग्रेस)- रेवेन्यू
रामलिंगा रेड्डी (कांग्रेस)- ट्रांसपोर्ट
एटी रामास्वामी (जेडीएस) - इंडस्ट्रीज
आर नरेंद्र (कांग्रेस)- पशु मंत्रालय
इसे भी पढ़ें- कुमार होंगे कर्नाटक के स्वामी, 23 मई को लेंगे शपथ, राहुल, ममता, माया को निमंत्रण


Click it and Unblock the Notifications
