सरकार बनाने को लेकर बीजेपी-पीडीपी को मिला अल्टीमेटम
श्रीनगर। करीब एक माह होने को आए हैं और जम्मू कश्मीर में सरकार को लेकर अभी तक बीजेपी और पीडीपी किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंची हैं। सोमवार को राज्य में कनफ्यूजन की इसी स्थिति पर राज्यपाल ने संज्ञान लिया है।

राज्यपाल एनके वोहरा ने दोनों पार्टियों को मंगलवार तक अपना रुख स्पष्ट करने को कहा है। पीडीपी अध्यक्षा महबूबा मुफ्ती ने श् निवार को इस पूरे मसले पर एक मीटिंग की थी।
ये छह वजहें रोक रहीं हैं महबूबा को कोई फैसला लेने में
इस मीटिंग के बाद उन्होंने अपने एक बयान में कहा कि कहा कि वह पार्टी की मूल विचारधारा से समझौता नहीं करेंगी, भले ही इस वजह से फिर से चुनाव में उतरना पड़े।
सूत्रों के मुताबिक उन्होंने कहा कि मैं पीडीपी की मूल विचारधारा पर अडिग रहूंगी, चाहें मैं अकेली ही क्यों होऊं। मैं लोगों के पास वापस जाऊंगी।
उधर नेशनल कांफ्रेंस ने राज्य में सरकार बनने में हो रही देरी के लिए पीडीपी और महबूबा को जिम्मेदार बताया है।
दूसरी ओर सूत्रों की ओर से आ रही जानकारी के मुताबिक बीजेपी गठबंधन से पीछे नहीं हटना चाहती है और न ही वह पीडीपी के सामने किसी तरह की कोई मांग रखने की इच्छुक है।
राज्य में जो स्थिति बनी है उसके बाद राज्य में 10 माह पुरानी बीजेपी-पीडीपी की सरकार का अस्तित्व खतरे में नजर आ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications