तीन भाषाओं में 25 जनवरी को रिलीज होगी 'पद्मावत', मंत्री जी ने कहा- देश भर में लगे बैन

मुंबई। संजय लीला भंसाली की फिल्‍म पद्मावत की ऑफिशियल रिलीज डेट वॉयकॉम 18 ने जारी कर दिया है। 25 जनवरी 2018 को यह फिल्‍म सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी। फिल्‍म तीन भाषाओं तमिल, तेलुगु और हिंदी में जारी होगी। जानकारी के मुताबिक सेंसर ने पांच मॉडिफिकेशन के साथ फिल्म को "U/A" सर्टिफिकेट दे दिया है। यह देश की पहली ऐसी हिंदी फिल्म होगी जो IMAX 3D हिंदी में रिलीज होगी। हाल ही में सीबीएफसी के आदेश के बाद इसका नाम बदला गया है। फिल्म के निर्माताओं ने फेसबुक पर इसके वेरिफाइड अकाउंट का नाम बदलकर पद्मावत कर दिया है। हालांकि गुजरात सरकार ने कहा है कि कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पद्मावत को राज्य में बैन किया जा रहा है।

सीओओ अजीत अंधारे ने कहा...

सीओओ अजीत अंधारे ने कहा...

Viacom18 मोशन पिक्चर के सीओओ अजीत अंधारे ने कहा, पद्मावत राजपूतों की वीरता को ट्रिब्यूट है, जिसे बड़ी स्क्रीन पर देखना मजेदार होगा। फिल्म को भारत और दुनियाभर में 2D, 3D और Imax 3D में रिलीज किया जाएगा। फिल्म संजय लीला भंसाली के ट्रेडमार्क स्टाइल में बनाई गई है। हमने पैरामाउंट पिक्चर्स के साथ फिल्म को डिस्ट्रीब्यूट करने के लिए पार्टनरशिप की है।

करणी सेना ने देशभर में फिल्म के प्रदर्शन रोकने की धमकी दी

करणी सेना ने देशभर में फिल्म के प्रदर्शन रोकने की धमकी दी

आपको बता दें कि करणी सेना ने देशभर में फिल्म के प्रदर्शन रोकने की धमकी दी है। भंसाली के फिल्म की शूटिंग शुरू होने के बाद से ही करणी सेना लगातार विरोध कर रही है। आरोप है कि फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ की गई है। रानी पद्मिनी के चरित्र को गलत तरीके से पेश किया गया।

सेंसर बोर्ड के ऑफिस के बाहर प्रदर्शन करने की कोशिश

सेंसर बोर्ड के ऑफिस के बाहर प्रदर्शन करने की कोशिश

शनिवार को भी करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने सेंसर बोर्ड के ऑफिस के बाहर प्रदर्शन करने की कोशिश भी की। राजस्थान के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि राजस्थान में फिल्म को बैन कर दिया है, लेकिन देशभर में इस पर पाबंदी होनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+