उम्मीदों के सपनों के साथ पीएम मोदी जापान रवाना, अच्छे दिन आयेंगे

नई दिल्ली। आज सुबह पांच बजे देश के पीएम नरेन्द्र मोदी अपनी जापान यात्रा के लिए रवाना हो गये हैं।प्रधानमंत्री सीधे जापान की अध्यात्मिक नगरी कहे जाने वाले क्योटो शहर पहुंचेंगे, जहां जापान के पीएम शिंजो अबे खुद मोदी का स्वागत करेंगे, मोदी की यह यात्रा पांच दिन की है।

मोदी सीधे पहुंचेंगे क्यूटो

मोदी की इस जापान यात्रा से देश को बहुत सारी उम्मीदें हैं। खुद पीएम मोदी ने अपनी जापान यात्रा से काफी उम्मीदें जताई हैं जिसके कारण ही आम लोगों की दिलचस्पी भी मोदी की इस विदेश यात्रा के प्रति बढ़ है।

अपनी यात्रा से पहले मोदी ने कहा था कि उनकी जापान यात्रा दोनों देशों के संबंधों में एक नया अध्याय जोड़ने वाली साबित होगी और इससे दोनों के बीच रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग मजबूत होंगे।

उम्मीदों के सपनों के साथ पीएम मोदी जापान रवाना, अच्छे दिन आयेंगे

शुक्रवार को जारी एक बयान में मोदी ने कहा , "मुझे विश्वास है कि मेरी यात्रा से एशिया के दो सबसे पुराने लोकतांत्रिक देशों के बीच संबंधों में एक नया अध्याय लिखा जाएगा। यह यात्रा हमारी रणनीतिक और वैश्विक साझीदारी को और ऊंचाई तक पहुंचाने वाली साबित होगी।"

उन्होंने कहा है, "जापान राजनीतिक, आर्थिक, सुरक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में हमारा सबसे पुराने सहयोगियों में से एक है। यह हमारे लिए एक महत्वपूर्ण क्षेत्रीय और वैश्विक साझीदार है। दोनों देशों के बीच केवल सादशयता और आपसी समझदारी है।"

मोदी ने कहा है, "हम इस बात की संभावना खंगालेंगे कि भारत के विनिर्माण, बुनियादी ढांचा, ऊर्जा और सामाजिक क्षेत्रों में बदलाव सहित भारत में सबका विकास के मेरे नजरिए में जापान किस तरह खुद को उपयोगी तरीके से संबद्ध करता है।"

इससे पहले मोदी की ओर से जापानी भाषा में ट्विट भी किया गया था। मोदी के साथ देश के जाने-माने बिजनेसमैन और उद्दयोगपतियों की एक टोली भी जापान गई है लेकिन यह सभी बिजनेस टाईकून सरकारी खर्चे पर नहीं बल्कि अपने-अपने खर्चे पर जापान गये हैं। इन बिजनेस टाईकूनों में अनिल अंबानी, अजीम प्रेम जी, चंदा कोचर और भारती मित्तल जैसे लोग शामिल हैं।

मोदी के लिए विशेष हिंदी में स्वागत भाषण रखा गया है

मोदी के आगमन की तैयारी जापान में भी जोर-शोर से हुई है। मोदी के लिए विशेष हिंदी में स्वागत भाषण रखा गया है तो वहीं मोदी के सामने स्कूली बच्चे भारतीय धुनों पर आधारित कार्यक्रम पर नृत्य भी करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+