MP: राज्य मंत्री का दर्जा पाने वाले कम्प्यूटर बाबा ने दिया इस्तीफा, शुरू करेंगे नर्मदा बचाओ अभियान
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार में राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त कम्प्यूटर बाबा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ही राज्यमंत्री का दर्जा लौटाने का ऐलान किया। करीब 6 महीने पहले ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें राज्य मंत्री का दर्जा दिया था। उन्होंने कहा कि अब वो नर्मदा बचाओ अभियान की फिर से शुरुआत करेंगे। पद छोड़ने के दौरान कम्प्यूटर बाबा ने सरकार पर जमकर निशाना साधा।

कम्प्यूटर बाबा ने कहा कि मैंने प्रदेश में गाय की स्थिति और नर्मदा नदी में अवैध खनन को लेकर सरकार के अंदर चर्चा की थी लेकिन मुझे इस संबंध में कुछ करने की इजाजत नहीं दी गई। अगर मैं सरकार के समक्ष विचार नहीं रख सकता तो मैं इस तरह की सरकार का हिस्सा नहीं बनना चाहता। मुझे ऐसा लगा कि शिवराज धर्म के ठीक विपरीत हैं और धर्म का कुछ काम करना ही नहीं चाहते हैं। ऐसे में मैंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।
I discussed the condition of cows & illegal mining at river Narmada but I wasn't allowed to do anything. I could not put forth the thoughts of saints before the govt & therefore I don't want to be a part of such govt: Computer Baba, MP minister after his resignation from the post pic.twitter.com/6h0SV3b82d
— ANI (@ANI) October 1, 2018
सोमवार शाम के समय भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कम्प्यूटर बाबा ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार ने धर्म की उपेक्षा की है। सरकार की ओर से गौ मंत्रालय बनाने की घोषणा पर भी सवाल खड़े किए। कंप्यूटर बाबा ने कहा कि हमारे पास एक प्रणाली है जहां सभी संत एक साथ बैठते हैं और चीजों पर फैसला करते हैं। लेकिन सरकार ने उनकी कही कई बातों पर ध्यान नहीं दिया। राज्य सरकार का रवैया धर्म के प्रति अच्छा नहीं नजर आ रहा।












Click it and Unblock the Notifications