22 सितंबर से 5 दिसंबर तक अपोलो अस्पताल में अम्मा का सफर

अपोलो अस्पताल में 22 सितंबर को जयललिता को कराया गया था भर्ती, आइए डालते हैं एक नजर, कैसे घटा अस्पताल में जयललिता का घटनाचक्र

चेन्नई। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने जब इस दुनिया में कदम रखा था तो वह एक वकील बनने का सपना देख रही थी, लेकिन उनकी मां उन्हें सिनेमा की दुनिया में लेकर आई। लेकिन उस वक्त किसी को उम्मीद नहीं थी एक दिन जयललिता प्रदेश की कमान संभालेंगी।

jayalalithaa

जयललिता का 5 दिसंबर को देर रात 11 बजकर 30 मिनट पर चेन्नई के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया था। जिसके बाद उनके चाहने वालों में शोक का माहौल है, लोग सड़कों पर विलाप कर रहे हैं। प्रधानमंत्री समेत तमाम नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

तमिलनाडु का सीएम रहने के दौरान तीन मुख्यमंत्रियों का हो चुका है निधन

जयललिता ने बतौर तमिलनाडु की सीएम रहते हुए इस दुनिया को अलविदा कहा है, उनके बाद ओ पन्नीरसेल्व को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया है। आइए डालते हैं एक नजर कैसे अपोलो अस्पताल में हर दिन बदलता रहा घटनाक्रम।

22 सितंबर 2016
शरीर में पानी की कमी और बुखार के चलते जयललिता को चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया।

2 अक्टूबर 2016
शरीर में पानी की कमी और बुखार के बाद जयललिता को चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

6 अक्टूबर 2016
अपोलो अस्पताल ने कहा कि जयललिता को इंफेक्शन हैं, लेकिन वह बेहतर हैं।

10 अक्टूबर 2016
जयललिता को रेस्पिरेटरी सिस्टम पर रखा गया, डीएमके नेता एमके स्टालिन अम्मा से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे थे।
12 अक्टूबर 2016
जयललिता के विभागों की जिम्मेदारी ओ पन्नीरसेल्वम को दिया गया था, हालांकि जयललिता प्रदेश की मुख्यमंत्री बनी रही थीं। वित्तमंत्री अरुण जेटली और अमित शाह अम्मा से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे थे।

13 अक्टूबर 2016
एम्स के विशेषज्ञों की टीम को अम्मा के इलाज के लिए भेजा गया था। इसके अलावा लंदन के विशेषज्ञ डॉक्टरों को भी बुलाया गया था।

15 अक्टूबर
डीएमके मुखिया करुणानिधि की पत्नी भी अम्मा को देखने के लिए अस्पताल पहुंची थी।

5 नवंबर 2016
अपोलो अस्पताल ने इस बात की घोषणा की थी कि जयललिता की तबियत अब ठीक है।

17 नवंबर 2016
एआईएडीएमके के नेता ने कहा कि जयललिता के हृयह में संक्रमण है, उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है।

20 नवंबर 2016
एआईएडीएमके ने लोगों को भरोसा दिया कि जयललिता जल्द ही घर लौटेंगी।

4 दिसंबर 2016
दो महीने के इलाज के बाद एम्स ने इस बात की घोषणा की कि जयललिता अब पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं। लेकिन तभी उन्हें दिल का दौरा पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+