जानिए आखिर 10 साल में कितनी बढ़ गई सोनिया-राहुल की संपत्ति

नई दिल्ली। देश की राजनीति में सोनिया गांधी का प्रभाव मौजूदा में भले ही थोड़ा कम हो गया है. लेकिन मोदी सरकार के सत्ता में आने से पहले तकरीबन दस साल तक सोनिया गांधी देश की सबसे ताकतवर महिलाओं में से एक थी। सोनिया गांधी ना सिर्फ देश की राजनीति में अहम स्थान रखती हैं बल्कि विपक्ष को एकजुट करने में आज भी वह एक मजबूत कड़ी हैं। समय के साथ सोनिया गांधी की राजनीतिक पैठ के साथ आर्थिक स्थिति भी काफी मजबूत हुई है। पिछले दस वर्ष के आंकड़ों पर नजर डालें तो सोनिया की संपत्ति में 8 करोड़ का इजाफा हुआ है।

sonia gandhi


8 करोड़ का इजाफा

सोनिया गांधी पहली बार अमेठी की सांसद चुनी गई थीं, उन्होंने अपने बेटे राहुल गांधी के लिए 2004 में अमेठी की सीट को छोड़ दिया था और 2004 में रायबरेली से सांसद चुनी गईं, जिसके बाद से वह हर बार चुनाव जीतती आ रही हैं। गत 10 वर्षों में सोनिया की संपत्ति में 8 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है। 2004 में सोनिया गांधी के पास कुल 84 लाख रुपए थी, जैसा कि उन्होंने अपने चुनावी शपथ पत्र में दिया था। लेकिन 2009 में सोनिया की संपत्ति बढ़कर 1.37 करोड़ रुपए हो गई।

राहुल के पास भी करोड़ो की संपत्ति

2014 के लोकसभा चुनाव में सोनिया गांधी के पास 9 करोड़ 28 लाख रुपए की संपत्ति थी। ऐसे में पांच साल के भीतर सोनिया की संपत्ति में 8 करोड़ रुपए की बढ़ोत्तरी हो गई। सोनिया गांधी के पास कुल संपत्ति पर नजर डालें तो उनके पास 39 लाख रुपए के गहने हैं।

कितनी जमीन और सोना
वहीं अगर सोनिया गांधी के बेटे राहुल गांधी की बात करें तो राहुल की संपत्ति 2004 में 55 लाख रुपए थी जोकि 2009 में 2.32 करोड़ रुपए हो गई। 2014 के चुनावी शपथ पत्र के अनुसार राहुल के पास 9.40 करोड़ रुपए की संपत्ति है, उनके पास 2.8 लाख रुपए के गहने हैं। राहुल के बैंक खाते में 9.5 लाख रुपए तो सोनिया गांधी के खाते में 66 लाख रुपए हैं। सोनिया के पास कुल 6.47 करोड़ रुपए की जमीन है जबकि राहुल के पास 8 करोड़ रुपए की जमीन है।

इसे भी पढ़ें- वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम ने जारी की ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स की रिपोर्ट, भारत 21 पायदान फिसला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+