प्रकाश राज के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने का केस दर्ज
नई दिल्ली। मशहूर फिल्म अभिनेता प्रकाश राज के खिलाफ हिन्दुओं की धार्मिक बावनाएं आहत करने को लेकर मामला दर्ज कराया गया है। बेंगलुरु के एक वकील ने राज के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज कराया है। शिकायत में कहा गया है कि प्रकाश राज की गाय और गौमूत्र को लेकर की गई टिप्पणी से हिंदू धर्म के मानने वालों की भावनाओं को ठेस पहुंची हैं।

बेंगलुरू में मुकदमा
प्रकाश राज के खिलाफ बेंगलुरू की एक स्थानीय अदालत में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत करने वाले वकील किरन एन का कहना है कि आठ मई को उन्होंने हनुमंतानगर पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की गई, जिसके बाद वो मामला दर्ज कराने के लिए अदालत की शरण में आए।

'राज ने हिन्दुओं को आहत किया'
वकील किरन एन का कहना है कि प्रकाश राज ने गाय और गौमूत्र को लेकर जो बातें कहीं और मजाक उड़ाया वो हिन्दुओं को आहत करने वाला था। अपनी शिकायत में वकील ने कहा है कि एक कार्यक्रम में राज ने गाय और गोमूत्र की तुलना वॉशिंग एजेंट्स से की। ऐसा जानबूझकर किया गया और इसका उद्देश्य हिंदुवादियों को आहत करना था।

केस होने पर भड़के प्रकाश राज
अपने खिलाफ शिकायत पर प्रकाश राज ने कहा है कि निराश और ओछे लोग झूठे केस दर्ज कराकर मेरी छवि हिन्दुविरोधी बनाने चाहते हैं। मैं सवाल पूछता हूं और कुछ लोगों की नफरत की राजनीति के खिलाफ बोलता हूं, इसलिए मुझे निशाना बनाया जा रहा है। बता दें कि एक कार्यक्रम में प्रकाश राज ने कहा था कि आप कपड़े धोने के लिए गोबर और गौमूत्र चाहिए, इससे कपड़े और हाथ धोएं। आपको सिर्फ गोबर और गौमूत्र के बारे में जानना है और किसी चीज के बारे में जानने की जरूरत नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications