Bengaluru: बीजेपी कैंडिडेट तेजस्वी सूर्या के खिलाफ केस दर्ज, धर्म के आधार पर वोट मांगने का आरोप
Bengaluru: लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान बयानबाजी का दौर तेज है। कर्नाटक में पीएम मोदी ने मुस्लिम आरक्षण को लेकर कांग्रेस को निशाने पर लिया। उन्होंने ओबीसी कोटे से मुस्लिम समुदाय को आरक्षण देने पर सवाल खड़े करते हुए इसे ओबीसी वर्ग को मिल रहे रिजर्वेशन के लिए खतरा बताया। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने बीजेपी पर पलटवार करते हुए धर्म आधारित राजनीति करने का आरोप लगाया है। इस बीच बेंगलुरु दक्षिण के बीजेपी कैंडिडेट तेजस्वी सूर्या के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
बेंगलुरु साउथ से बीजेपी कैंडिडेट तेजस्वी सूर्या ने पर धर्म के आधार पर वोट मांगने के आरोप लगे हैं। उनके खिलाफ बेंगलुरु पुलिस ने केस दर्ज कर लिया, जिसके बाद जांच की जा रही है।

तेजस्वी सूर्या ने दूसरे फेज के लिए वोट डालने से पहले शुक्रवार को अपने आवास पर पूजा-अर्चना भी की। कांग्रेस ने बेंगलुरु दक्षिण सीट से सूर्या के खिलाफ सौम्या रेड्डी को मैदान में उतारा है। 'एक्स' पर एक पोस्ट में तेजस्वी सूर्या ने मतदाताओं से बीजेपी के चुनाव चिन्ह पर वोट देने की अपील की।
सूर्या ने गुरुवार को कहा कि हालांकि भाजपा के पास 80 फीसदी लोग हैं जो पार्टी का समर्थन करते हैं, लेकिन केवल 20 फीसदी लोग ही उसे वोट देते हैं और जबकि कांग्रेस के पास केवल 20 फीसदी लोग हैं। जो लोग पार्टी का समर्थन करते हैं, उनमें से 80 प्रतिशत लोग पार्टी को वोट देते हैं।
उन्होंने कहा, "भाजपा कर्नाटक के सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं। कर्नाटक के लोग राष्ट्रवादी हैं। उन्होंने पिछले 10 वर्षों में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य का विकास देखा है।














Click it and Unblock the Notifications