Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अशोक गहलोत समेत कांग्रेसी 102 विधायकों के खिलाफ महामारी एक्ट के तहत शिकायत

नई दिल्ली। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कांग्रेस के 102 विधायकों के खिलाफ कोरोना महामारी एक्ट के तहत शिकायत दर्ज कराई गई है। गहलोत और उनके खेमे के विधायकों पर कोरोना को लेकर जारी गाइडलाइन का कथित उल्लंघन करते हुए होटल में एक जगह इकट्ठा होने को लेकर से शिकायत दर्ज कराई गई है। जयपुर के रहने वाले एडवोकेट ओमप्रकाश ने धारा 188, 269, 270, 271, 505 के तहत जयपुर अदालत में परिवाद दायर किया है।

complain filed against rajasthan cm ashok gehlot and 102 mlas under coronavirus pandemic act

शिकायत में वकील ओमप्रकाश की ओर से कहा गया है कि कोरोना महामारी के चलते कुछ गाइडलाइंस सरकार की ओर से जारी की गई हैं। जिसमें किसी भी पब्लिक पैलेस में 6 फीट की दूरी बनाकर रखना, भीड़ जमा नहीं करना जैसे नियम हैं। ओमप्रकाश का कहना है कि इन तमाम नियमों को धता बताते हुए कांग्रेस विधायक फेयरमाउंड में एक साथ जमा हो रहे हैं। परिवाद में कहा गया है कि अपनी निजी महत्वाकांक्षा के चलते सीएम गहलोत ने अपने सरकार आवास पर भी विधायकों को इकट्ठा किया। दोनों ही जगह साफतौर पर कोरोना महामारी को लेकर जारी एसओपी को तोड़ा गया है।

राजस्थान में कांग्रेस नेता सचिन पायलट कुछ दिनों से बगावती तेवर अपनाएं हैं। वो 19 विधायकों के साथ हरियाणा में हैं और गहलोत सरकार के अल्पमत में आने का दावा कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस ने भी गहलोत समर्थक विधायकों को जयपुर के होटल में रखा है। जयपुर के होटल में ठहरे गहलोत गुट के विधायकों के वीडियो लगातार आ रहे हैं। जिसमें विधायक फिल्में देख रहे हैं और अंताक्षरी खेल रहे हैं। गहलोत भी लगातार होटल जा रहे हैं।

राजस्थान में मचे सियासी घमासान में आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी उसके विधाायकों को खरीदना चाहती है और सचिन पायलट भी भाजपा के लिए खेल रहे हैं। वहीं भाजपा का कहना है कि कांग्रेस से अपना घर नहीं संभल रहा तो वो बेवजह के आरोप उनके ऊपर लगा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+