बाबा रामदेव को टक्कर देंगे ये बाबा, बाजारा में उतारे अपने MSG प्रोडक्ट्स

नयी दिल्ली। एक ओर योगगुरु बाबा अपने स्वदेशी प्रोडक्ट्स पतंजलि के दम पर विदेशी कंपनियों को चुनौती दे रहे हैं तो वहीं एक और बाबा हैं जो बाबा रामदेव की कमाई में सेंध लगाने की कोशिश में जुट गए हैं। जी हां डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख बाबा राम रहीम ने अपने फूड प्रोडक्ट्स बाजार में उतार दिए हैं।

gurmeet ram rahim

बाबा राम रहीम ने 150 से ज्यादा एसएसजी प्रोडक्ट लॉन्च कर दिए हैं। बाबा राम रहीम अपने प्रोडक्ट के ब्रांड एंबेस्डर भी बने हुए हैं। बाबा राम रहीम एमएसजी ब्रांड नाम से 14 तरह की अलग अलग दाल, ग्रॉसरी सामान की 41 वैरायटी, चावल और खिचड़ी की 7 वैरायटी, तीन तरह की चाय, पांच तरह की चीनी, तीन तरह का नमक, आटा, देशी घी, मसाले, अचार, जैम, शहद, मिनरल वाटर और नूडल्स लेकर बाजार में उतरे हैं।

बाबा का दावा है कि इन प्रोडक्ट्स में इस्तेमाल सारे सामान उनके खेतों के है। पूरी तरह से शुद्ध हैं। इसमें किसी तरह की मिलावट नहीं है। बाबा ने दावा किया है कि वो लोगों को बीमार नहीं होने देंगे। देश में नहीं विदेश में भी बाबा राम रहीम के प्रोडक्ट बेचने की तैयारी है। पूरे देश में स्टोर खोले जा रहे हैं। आपको बता दें कि बाबा राम रहीम बॉलिवुड में अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। एमएसजी के नाम से आई अपनी फिल्म में एक्टर, डायरेक्टर वो खुद ही थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+