भारतीय कंपनी के साथ बिजनेस में खराब बर्ताव के लिए गूगल पर 136 करोड़ का जुर्माना
नई दिल्ली। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने गूगल पर 135.86 करोड़ का जुर्माना लगाया है। गूगल पर ये जुर्माना भारतीय ऑनलाइन बाजार में खराब बर्ताव करने के लिए लगाया गया है। गूगल पर मेट्रीमोनी डॉट कॉम के खिलाफ खराब भाषा के इस्तेमाल की शिकायत की गई थी। मेट्रीमोनी डॉट कॉम, कंजयूमर यूनिटी और ट्रस्ट सोसायटी ने 2012 में गूगल के खिलाफ भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग में शिकायत की थी। जिस पर गुरुवार को आयोग ने गूगल पर जुर्माना लगाए जाने का फैसला दिया। गूगल को भारत से मिलने वाले रिवेन्यू को देखते हुए ये जुर्माना लगाया गया है। गूगल के खिलाफ दुनियाभर में उसके बिजनेस में खराब बर्ताव का ये नई तरह का मामला है।













Click it and Unblock the Notifications