केजरीवाल जी करप्शन नहीं तो क्या पीएम सीट है मुद्दा?

arvind kejriwal
नयी दिल्ली। अन्ना के आंदोलन के वक्त आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल राजनीतिक और राजनेताओं के खिलाफ आग उगलते नजर आते थे। राजनीति में फैले भ्रष्टाचार को खत्म करना उनका मुख्य मुद्दा बन गया। इसी को मुद्दा बनाकर उन्होंने दिल्ली की सत्ता भी हासिल की, लेकिन अब उन्होंने अपना मुख्य मुद्दा बदल दिया है। अब जब केजरीवाल चुनावी राजनीति में उतरे, तो उन्हें राजनीति की जमीनी हकीकत मालूम हो गई। राजनीति को कीचड़ बताते वाले केजरीवाल ने कई बार वही कोरी राजनीति करनी पड़ी, जिसकी मुखालफत वो लंबे वक्ते से करते आ रहे हैं।

दिल्ली के बाद देश की राजनीतिक की ओर बढ़ चुके केजरीवाल को अब सीटों की गणित का ज्ञान हो गया है तभी तो मंच देखकर अपने मुद्दे बदलने लगे है। सोमवार को इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर में मुस्लिम नेताओं और जानकारों के सामने केजरीवाल ने अपने भ्रष्टाचार के मुद्दे को किनारा कर दिया और कहा कि भ्रष्टाचार सबसे बड़ा मुद्दा नहीं है। इससे भी बड़ा मुद्दा कुछ और है।

भ्रष्टाचार की बैसाखी पर खड़ी आप की राजनीति से किनारा करते हुए केजरीवाल ने भ्रष्टाचार को कुछ वक्ता के लिए दूर रख साम्प्रदायिकता को चुना और कहा कि कि देश के सामने खड़ा सबसे बड़ा मुद्दा साम्प्रदायिकता है, जो भ्रष्टाचार से भी ज्यादा अहम है।

दरअसल केजरीवाल जानते है कि उनके लिए सबसे बड़ा खतरा भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी है और मोदी पर हमला बोलने के‌ लिए सांप्रदायिकता से पैनी तलवार कोई और नहीं हो सकती। ऐसे में वक्त की नजाकत को भापते हुए केजरीवाल ने अपने सुर बदल लिए है। केजरीवाल ने कहा कि राजनीतिक पार्टियां अपने चुनावी फायदों के लिए लोगों को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा करती हैं। भाजपा-कांग्रेस को घेरते हुए उन्होंने कहा कि हिन्दुत्व का माला जपने वाली भाजपा ने कभी हिंदुओं के लिए कुछ नहीं किया और ना कांग्रेस ने मुस्लिमों के लिए कुछ किया। केजरीवाल भले ही मुसलमानों को रिझाने के लिए सांप्रदायिकता को हथियार बना रहे हो, लेकिन सच्चाई है कि आम आदमी पार्टी द्वारा लोकसभा चुनाव के लिए जारी की गई पहली सूची में किसी मुस्लिम नेता का नाम शामिल नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+