मोदी को पीएम नहीं बनने देंगे, तीसरा मोर्चा कमजोर: मायावती

Communalism will increase if Modi becomes PM: Mayawati
नई दिल्‍ली। उत्‍तर प्रदेश की पूर्व मुख्‍यमंत्री मायावती ने कहा कि वह गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने से रोंकने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगी, उनका पीएम बनना भारत के लिए अच्‍छा नहीं है। मायावती का मानना है कि मोदी के पीएम बनने से देश के अल्‍पसंख्‍यक आशंकित हैं। उन्‍होने भाजपा पर टिप्‍पणी करते हुए कहा कि यह एक सांप्रदायिक पार्टी है। यह कहती कुछ है और करती कुछ है। उन्‍होने वादा किया कि मोदी को रोंकने के लिए वह पूरी ताकत लगा देंगी।

माया ने तीसरे मोर्चे की संभावना से इनकार करते हुए कहा कि यह 'कमजोर मोर्चा' है। लोकसभा के आज समाप्‍त हो रहे सत्र के बारे में मायावती ने कहा कि यूपीए सरकार भ्रष्‍टाचार के दलदल में धंसी हुई है और अब कुछ बिल पास कर अपनी छव‍ि चमकाना चाहती है, अगर सरकार भ्रष्‍टाचार को लेकर इतना गंभीर थी तो ये बिल पहले ही पास क्‍यों नहीं हो गये।

बसपा सुप्रीमों मायावती ने भाजपा के चुनाव जीतने की संभावना पर कहा कि मोदी के सत्‍ता में आने से सांप्रदायिक ताकतो को बढ़ावा मिलेगा। इससे देश का माहौल खराब होगा। माया ने पहले भी उत्‍तर प्रदेश में हुई एक रैली में कहा था कि 'मोदी गुजरात नहीं संभाल पाया तो देश का संभाल पाएगा।'

गौर हो कि इसके पहले भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी अपनी अंतिम प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा था कि अगर मोदी देश के प्रधानमंत्री बनते हैं तो यह भारत के लिए 'विनाकारी' साबित होगा। कल एक कार्यक्रम में चर्चा के दौरान कपिल सिब्‍बल ने कहा कि मोदी को निचली अदालत की तरफ से छूट मिली है, इसलिए ये नहीं कहा जा सकता है कि वह गुजरात दंगों के आरोपों से मुक्‍त हो चुके हैं, अभी तो हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का फैसला आना बाकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+