सांप्रदायिकता भाजपा का हथकंडा है और उसी पर लौट रही है : माकपा

संपादकीय में कहा गया है कि इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे द्वारा सभी मुख्यमंत्रियों से की गई उस अपील की निंदा की है, जिसमें उन्होंने कहा था कि आतंकवादी मामलों के संबंध में बेगुनाह मुस्लिम युवकों को हिरासत में न लिया जाए।
संपादकीय में कहा गया है कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को तथाकथित 'जीवंत गुजरात' के आधार पर पेश करने का भाजपा का अभियान तथ्यों के आधार पर पंचर हो गया है। माकपा ने मोदी के सभी विकास के दावों पर प्रहार करते हुए कहा है कि गुजरात को अब सभी मानव विकास सूचकांकों पर राष्ट्रीय औसत से काफी नीचे पाया गया है और आंकड़ों को बढ़ा चढ़ाकर प्रस्तुत किया गया है।
माकपा के संपादकीय के अनुसार मुजफ्फरनगर हिंसा के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लगातार कायम सांप्रदायिक तनाव लगता है देश के अन्य हिस्सों में भी फैल रहा है। भाजपा के चुनावी समर्थन की जरूरतें पूरी करने के लिए सांप्रदायिक तनावों को इस तरह बढ़ने की इजाजत नहीं दी जा सकती।












Click it and Unblock the Notifications