रेसलर बबीता अपने पिता महावीर फोगाट के साथ बीजेपी में शामिल

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बाद से भारतीय जनता पार्टी में बड़ी हस्तियों का शामिल होना जारी है। इसी कड़ी में कॉमनवेल्थ गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट बबीता फोगाट ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया। दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में रेसलर बबीता फोगाट और उनके पिता महावीर फोगाट बीजेपी में शामिल हुए।

commonwealth games gold medalist Wrestler Babita Phogat joins BJP

द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किए जा चुके महावीर फोगाट ने बीजेपी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जम्मू-कश्मीर से संविधान के अनुच्छेद 370 को हटाकर और राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों में विभाजित करने का बड़ा काम किया है। हरियाणा में मनोहरलाल खट्टर की अगुवाई वाली बीजेपी ने पारदर्शी सरकार दी है और भर्ती किए गए युवाओं की बिना किसी भेदभाव के नियुक्ति की है। उन्होंने कहा कि वे और बबीता आज दिल्ली जा रहे हैं।

महावीर फोगाट भी होंगे बीजेपी में शामिल

फोगट परिवार के अनुसार, बबीता ने हरियाणा पुलिस के इंस्पेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया था। वहींं, महावीर फोगाट जेजेपी के खेल विंग के प्रभारी नियुक्त किए गए थे। अब महावीर फोगाट जेजेपी का साथ छोड़ बीजेपी में शामिल होंगे। फोगाट दादरी के गांव बलाली के रहने वाले हैं। मोदी सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने का बबीता फोगाट ने समर्थन किया था।

बबीता ने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'लठ गाड़ दिया, धुम्मा ठा दिया।' एक और ट्वीट करते हुए बबीता ने लिखा , 'देश की आजादी देखने का मुझे सौभाग्य नहीं मिला, कश्मीर को 370 35A से मुक्ति मिल जाए यह मेरा परम सौभाग्य होगा।' वहीं, पाकिस्तान के भारत के साथ अपने राजनयिक रिश्तों को कम करने और द्विपक्षीय व्यापार निलंबित करने के फैसले पर भी बबीता ने चुटकी लेते हुए ट्वीट किया था, ''एक और बड़ी खबर- पंक्चर वाले ने MRF के साथ व्यापारिक रिश्ते खत्म किए।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+