कॉमनवेल्थ: आज से शुरु होगी भारत के लिए मेडल की दौड़
नयी
दिल्ली। ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो चुकी है। आज से भारत की मेडल के लिए दौड़ शुरु हो गई है। आज भारतीय खिलाड़ी 5 अलग-अलग इवेंट में हिस्सा लेंगे। इसमें से 2 ऐसे इवेंट हैं जिसमें मेडल का फैसला भी आज ही हो जाएगा। भारत को उम्मीद है कि खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करेंगे। पहला मुकाबला है जुडो, जहां ढाई बजे से मुकाबले होंगे और 5 भारतीय खिलाड़ी दांव आजमाएंगे। पहले दो मुकाबले पुरुषों के होंगे, जबकि बाकी के तीन मुकाबले महिला वर्ग में होंगे। जुडो के अलावा आज वेटलिफ्टिंग से भी मेडल की उम्मीद है। id="toptextpromo">रात
8 बजे भारतीय महिलाएं संजिता चानू, मीराबाई चानू 48 किलोवर्ग में शुरुआत करेंगी। जबकि रात 12 बजे मेंस 56 किलोवर्ग में सुखेन दे और गणेश माली चुनौती देंगे। दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को वेटलिफ्टिंग से 2 गोल्ड समेत 8 मेडल मिले थे। कॉमनवेल्थ मुकाबले में इसके अलावा आज बैडमिंटन में भी भारत का मुकाबला घाना से होगा। हॉकी में रात साढ़े 8 बजे भारतीय महिला टीम कनाडा से भिड़ेगी। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>स्क्वैश
में भी आज भारत चुनौती पेश करेगा। पुरुष सिंगल्स में सौरव घोषाल, हरिंदर पाल संधु और महेश मणगांवकर पर भारतीय उम्मीद टिकी होगी। वही महिला सिंगल्स में दीपिका पल्लीकल, जोशन चिनप्पा और अनाका अलंकामोनी मेडल की ओर पहला कदम बढ़ाएंगी।











Click it and Unblock the Notifications