बहन से राखी बंधवाने के लिए गुमनामी से बाहर आए कपिल शर्मा, तस्वीरें Viral

नई दिल्ली। लंबे अरसे से लाइमलाइट से दूर कॉमेडी किंग कपिल शर्मा की कुछ तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, तस्वीरों में कपिल अपनी बहन से राखी बंधवाते नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में कपिल अपनी मां और घर के बच्चों संग मुस्कुराते नजर आ रहे हैं, हालांकि तस्वीरें बयां कर रही हैं कि कपिल का वजन बहुत ज्यादा बढ़ गया है।

राखी बंधवाने के लिए गुमनामी से बाहर आए कपिल शर्मा

राखी बंधवाने के लिए गुमनामी से बाहर आए कपिल शर्मा

आपको बता दें कि कपिल के चाहने वाले उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, ऐसी खबर है कि कपिल की वापसी अक्टूबर में हो सकती है लेकिन वो अक्टूबर में अपना कोई शो लेकर नहीं आ रहे हैं बल्कि वो बतौर निर्माता अब लोगों से मुखातिब होंगे।

पंजाबी फिल्म 'सन ऑफ मनजीत सिंह'

पंजाबी फिल्म 'सन ऑफ मनजीत सिंह'

दरअसल कपिल शर्मा ने एक पंजाबी फिल्म 'सन ऑफ मनजीत सिंह' को प्रोड्यूस किया है। ये फिल्म 12 अक्टूबर को सिनेमाघरों में पहुंचेगी।इस बात की जानकारी खुद कपिल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी थी। कपिल ने इंस्टाग्राम पर लिखा है कि मनजीत सिंह की दिल छू लेने वाली कहानी। पंजाबी फिल्म 'सन ऑफ मनजीत सिंह' 12 अक्टूबर 2018 को रिलीज होगी। फिल्म का फर्स्ट लुक बहुत जल्द रिलीज किया जाएगा।

इन दिनों गुमनामी के अंधेरे में गुम हैं कपिल शर्मा

इन दिनों गुमनामी के अंधेरे में गुम हैं कपिल शर्मा

गौरतलब है कि अपने शो के साथी सुनील ग्रोवर से झगड़ा होने के बाद कपिल शर्मा लगातार विवादों में रहे, उनका शो भी फ्लॉप हो गया, उनकी निजी जिंदगी में काफी उथुल पुथल रही जिसके कारण कभी टीवी पर राज करने वाले कपिल शर्मा इन दिनों गुमनामी के अंधेरे में गुम हैं।

कपिल की वापसी का बेसब्री से इंतजार

कपिल की वापसी का बेसब्री से इंतजार

खबर है कि डिप्रेशन और शराब ने कपिल को काफी नुकसान पहुंचाया है और इसी वजह से उनका वजन काफी बढ़ गया है, जिसका इलाज वो विदेश में करा रहे हैं, फिलहाल उनके चाहने वाले ऊपर वाले से उनके लिए दुआ मांग रहे हैं और उनकी वापसी की कामना कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+