कपिल शर्मा की एक्स-गर्लफ्रेंड प्रीति सिमोस को मिली कपिल से दूर रहने की धमकी
मुंबई। अभी चंद महीनों पहले दौलत-शौहरत जिसके कदम चूमती थी और जिसे कॉमेडी किंग के नाम से नवाजा जाता था, वो आज गुमनामी की जिंदगी जीने पर मजबूर है, वजह है उसकी एक्स प्रेमिका, जिसने शायद उसे बर्बाद करने की कसम खाई थी, आप समझ ही गए होंगे कि हम किसकी बातें कर रहे हैं, जी हां यहां बात हो रही है कॉमेडी के बादशाह कहे जाने वाले कपिल शर्मा की, जो इन दिनों लाइम लाइट से कोसों दूर अपनी तथाकथित बीमारी का इलाज करा रहे हैं।

कपिल शर्मा की एक्स-गर्लफ्रेंड को मिली धमकी
कपिल की वायरल तस्वीरों ने उनके चाहने वालों को काफी निराश किया है और इसी वजह से उनके फैंस वो हरकतें भी कर रहे हैं, जो उन्हें नहीं करनी चाहिए। दरअसल कपिल शर्मा ने कुछ वक्त पहले अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड और मैनजर प्रीति सिमोस, उनकी बहन नीति सिमोस और पत्रकार विक्की लालवानी के खिलाफ 25 लाख रुपए वसूलने का केस दर्ज कराया था। कपिल ने आरोप लगाया था प्रीति-नीति दोनों ने उसे धोखा दिया है और उसकी छवि खराब करने की कोशिश की है, दोनों ने उसके बिजनेस को चौपट कर दिया है, जिसमें उनका साथ दिया है पत्रकार विक्की लालवानी ने, जिनकी वेबसाइट ने कपिल के खिलाफ अनाप-शानप छाप कर उसकी इमेज फिल्मी सितारों की नजर में खराब कर दी है।

कपिल के फैन ने दी प्रीति को धमकी...
आरोप पर बोलते हुए प्रीती ने इसे सिरे से खारिज कर दिया था, अब प्रीती ने अपने सोशल हैंडल पर कपिल के एक फैन पर धमकी भरे मैसेज भेजने का आरोप लगते हुए स्क्रीनशॉट्स शेयर किए हैं। इस पोस्ट में कपिल का एक फैन प्रीती को कपिल की जिंदगी से दूर रहने की धमकी दे रहा है।

हम कपिल के साथ हैं और हमेशा रहेंगे...
मैसेज में कपिल का फैन, प्रीति को धमकाने वाले अंदाज में कह रहा है कि उसने कपिल की जिंदगी को बर्बाद करने की कोशिश की है लेकिन हम कपिल के साथ हैं और हमेशा रहेंगे, इसलिए कहते हैं कि आप जरा दूर रहिए कपिल से।

प्रीति सिमोस ने डिलीट किए सारे मैसेज
प्रीति ने इस मैसेज के बाद कपिल के फैन का नंबर भी हाईलाइट किया था और कहा था कि वो पुलिस में जाकर इसकी शिकायत करेंगी लेकिन बाद में प्रीति ने खुद ही सारे मैसेज डिलीट कर दिए। प्रीति ने कपिल के बारे में इससे पहले कहा था कि वो डिप्रेशन में हैं और इसी वजह से बहकी-बहकी बातें कर रहे हैं, उन्हें इलाज की जरुरत है।












Click it and Unblock the Notifications