कपिल शर्मा ने शेयर की 18 साल पुरानी फोटो, याद किया गुजरा जमाना, तस्वीर देख आप भी मुस्कुरा उठेंगे

मुंबई। लंबे अरसे बाद कॉमेडी किंग कपिल शर्मा की टीवी पर वापसी हो रही है, केबीसी के ग्रैंड फिनाले में कपिल वापस अपनी पुरानी रंगत में नजर आए, शो के होस्ट अमिताभ बच्चन के सामने कपिल ने ऐसी कॉमेडी की और मधुर गाने गाए, जिसे सुनकर ना केवल अमिताभ बल्कि शो के दर्शक और उनके फैंस पेट पकड़कर हंसने को मजबूर हो गए, शो के दौरान कपिल ने खुलासा किया कि उनका नया शो जल्द ही ऑन एयर होने जा रहा है, फिलहाल वो 12 दिसंबर को अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से शादी करने जा रहे हैं।

18 साल पहले ऐसे दिखते थे कॉमेडी किंग कपिल शर्मा

18 साल पहले ऐसे दिखते थे कॉमेडी किंग कपिल शर्मा

तमाम आलोचनाओं और बीमारी के शिकार रहे कपिल अब ठीक हैं, जिसका उदाहरण उनकी एक्टिवनेस से मिल रहा है, वो वापस सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गए हैं, उन्होंने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर अपनी कॉलेज टाइम की एक फोटो शेयर की है जिसमें कपिल अपने दोस्‍त के साथ नजर आ रहे हैं, कपिल ने फोटो शेयर करते हुए लिखा कि साल 2000 में कॉलेज के दिनों में सारेगामापा के समय की एक पुरानी फोटो।

कपिल की क्यूटनेस आज भी बरकरार

कपिल की क्यूटनेस आज भी बरकरार

फोटो पुरानी जरूर है लेकिन कपिल उसमें काफी हैंडसम दिख रहे हैं, हालांकि 18 साल पुरानी तस्वीर के कपिल और आज के कपिल के वजन में काफी अंतर है लेकिन तस्वीर वाली क्यूटनेस आज भी कपिल में बरकरार है, इस बात से इंकार तो आप भी नहीं कर सकते हैं।

साल 2007 में चमकी कपिल की किस्‍मत

साल 2007 में चमकी कपिल की किस्‍मत

बता दें कि कपिल शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर स्टैंडअप कॉमेडियन के तौर पर की थी, साल 2007 में 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' की जीतकर कपिल ने इतिहास तो रचा ही, साथ ही वो लोगों के दिलों पर भी छा गए, इसके बाद उन्होंने सोनी टीवी के शो 'कॉमेडी सर्कस' में एंट्री ली, जिसके बाद वो कॉमेडी की दुनिया के हीरो बने लेकिन साल 2013 में कलर्स चैनल के 'कॉमडी नाइट्स विद कपिल' शो से कपिल कॉमेडी किंग कहलाने लगे।

कपिल के नए शो का बेसब्री से इंतजार

कपिल के नए शो का बेसब्री से इंतजार

लेकिन कुछ विवादों के बाद ये शो कलर्स पर बंद हो गया लेकिन कपिल ने हिम्मत नहीं हारी, कपिल वापस सोनी टीवी के साथ काम करने लगे और वो वहां पर 'द कपिल शर्मा शो' लेकर आए लेकिन शो के साथी सुनील ग्रोवर के साथ हुए विवाद के बाद यह शो बंद हो गया और 7 महीने के ब्रेक के बाद कपिल ने नया शो 'फैमिली टाइम विद कपिल' स्‍टार्ट किया लेकिन किस्‍मत ने कपिल का साथ नहीं दिया और यह शो ऑफएयर कर दिया गया, फिलहाल कपिल एक बार फिर धमाकेदार वापसी के लिए तैयार हैं, अब सबको बस उनके नए शो का बेसब्री से इंतजार है।

देखें तस्वीर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+