'द कपिल शर्मा' शो में वापसी करने वाले हैं डॉ मशहूर गुलाटी? सुनील ग्रोवर ने खुद बताई सच्चाई

नई दिल्ली, जून 10: एक छोटी ब्रेक के बाद 'द कपिल शर्मा शो'जल्द एक बार फिर से टीवी पर लोगों को गुदगुदाने के लिए लौट रहा है। शो को लेकर काफी चर्चाएं है। फिलहाल कपिल का शो जल्द ही ऑन एयर होने वाला है, ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि शो की वापसी सुनील ग्रोवर के साथ जुलाई में हो सकती है। इसी बीच कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर ने एक इंटरव्यू में अपने पूर्व सहयोगी कपिल शर्मा के साथ भविष्य के काम करने की संभावना के बारे में बात की। इंटरव्यू में सुनील ने कपिल के साथ काम करने की खबरों को खारिज कर दिया है।

'द कपिल शर्मा शो' में वापसी पर बोले सुनील ग्रोवर

'द कपिल शर्मा शो' में वापसी पर बोले सुनील ग्रोवर

आरजे सिद्धार्थ कन्नन से बात करते हुए, सुनील से पूछा गया कि वह कपिल के बारे में क्या सोचते हैं, और क्या वे फिर से साथ काम करना चाहेंगे। इंटरव्यू में सुनील ने कपिल के साथ काम करने की खबरों को खारिज कर दिया है। 'द कपिल शर्मा शो' में अपनी वापसी को लेकर सुनील ग्रोवर ने कहा, एक साथ होने की ऐसी कोई योजना नहीं है। भविष्य में भी दोबारा साथ आने का कोई प्लान नहीं है। लेकिन हां अगर परिस्थितियां ऐसी बनती हैं और कोई ऐसा प्रोजेक्ट आता है, जहां हम साथ काम कर सकते हैं तो साथ आने की उम्मीद है।

'द कपिल शर्मा शो' में वापसी करने का कोई प्लान नहीं '

'द कपिल शर्मा शो' में वापसी करने का कोई प्लान नहीं '

सुनील ने कहा कि, उनका 'द कपिल शर्मा शो' में वापसी करने का कोई प्लान नहीं है और न ही उन्होंने इस बारे में कुछ सोचा है। दरअसल साल 2017 में एक ट्रिप से लौटते हुए सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा का फ्लाइट में झगड़ा हो गया था। ऐसी खबर थी कि कपिल ने नशे की हालत में सुनील पर हाथ उठाया था और इस झगड़े के बाद ही सुनील हमेशा के लिए कपिल के शो से अलग हो गए थे । हालांकि वे दोनों उस झगड़े से आगे बढ़ चुके हैं। वे 2019 में एक साथ एक कार्यक्रम के लिए भी दिखाई दिए थे।

कपिल भी कर चुके हैं सुनील की तारीफ

कपिल भी कर चुके हैं सुनील की तारीफ

इससे पहले कपिल ने 2020 में एक न्यूजपेपर को बताया था, "छोटी छोटी वो चीज जो होती हैं उससे रिश्ते तो खत्म नहीं होते हैं। सुनील इतने अच्छे अभिनेता हैं। जब मैं विभिन्न कलाकारों के साथ काम करता हूं तो मुझे हमेशा ऐसा लगता है कि सीखने के लिए बहुत कुछ है। मैंने सुनील पाजी से बहुत कुछ सीखा है, और भविष्य में, अगर एक अच्छी परियोजना आती है, उनके साथ काम करने में बड़ा मजा आएगा।

जल्द इस वेब सीरीज में नजर आएंगे सुनील

जल्द इस वेब सीरीज में नजर आएंगे सुनील

सुनील ग्रोवर 2019 में सलमान खान की फिल्म 'भारत' में दिखे थे। जिसमें उन्होंने सलमान के दोस्त की भूमिका निभाई थी। वहीं इस साल की शुरुआत में अमेज़ॅन प्राइम की वेब सीरीज तांडव में उनके अभिनय का काफी प्रशंसा हुई थी। अब 11 जून को ZEE5 पर क्राइम कॉमेडी वेब सीरीज 'सनफ्लावर' की रिलीज होने वाली है। इस सीरीज में रणवीर शौरी, मुकुल चड्ढा, आशीष विद्यार्थी, गिरीश कुलकर्णी और सलोनी खन्ना पटेल आदि दिखाई देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+