Video: कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा ने लगाई संकेत भोसले के नाम की मेहंदी, उन्होंने दी Flying Kiss तो...

जालंधर, 25 अप्रैल। मशहूर कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले जल्द ही परिणय सूत्र में बंधने वाले हैं। कुछ दिनों पहले ही सुगंधा और संकेत ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में खुलासा किया था कि उन्होंने सगाई कर ली है। अब शादी की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं, आज यानी रविवार को सुंगधा की मेहंदी सेरेमनी का कार्यक्रम हुआ। संकेत भोसले ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें सुगंधा अपने हाथ की मेहंदी दिखाती नजर आ रही हैं। सुगंधा काफी खुश नजर आ रही हैं, बैकग्राउंट में बॉलीवुड गाना भी चल रहा है।

17 अप्रैल को हुई थी सगाई

17 अप्रैल को हुई थी सगाई

आपको बता दें कि 'द कपिल शर्मा शो' में सुगंधा और संकेत एक साथ नजर आ चुके हैं, वहीं से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। 17 अप्रैल को सुगंधा और संकेत ने सोशल मीडिया पर अपनी प्री-वेडिंग फोटोशूट की तस्वीरें शेयर कर सगाई का खुलासा किया था अब दोनों के शादी की प्री-वेडिंग फेस्टिवल की शुरूआत हो चुकी है। सोमवार यानी 26 अप्रैल को यह कॉमेडियन जोड़ा शादी के बंधन में बंध जाएगा।

वीडियो कॉल पर की बात

वीडियो कॉल पर की बात

रविवार को सुगंधा मिश्रा की मेहंदी सेरेमनी हुई जिसके लिए वह दुल्हन की तरह तैयार हुई थीं। संकेत भले ही अपनी होने वाली वाइफ के साथ मेहंदी सेरेमनी में मौजूद नहीं हो सके लेकिन दोनों ने वीडियो कॉल के जरिए एक-दूसरे तक अपना प्यार पहुंचाया। सुगंधा के साथ साथ संकेत भेसले के घर पर भी उनकी मेहंदी का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। वीडियो कॉल पर दोनों ने अपने हाथों पर लगी मेहंदी दिखाई।

'मेहंदी लगा के रखना...'

'मेहंदी लगा के रखना...'

वीडियो में देखा जा सकता है कि सुगंधा मिश्रा अपने होने वाले पति को हाथों की मेहंदी दिखा रही हैं, वहीं संकेत अपनी फ्यूचर वाइफ को ढेर सारी फ्लाइंग किस दे रहे हैं। इस बीच संकेत भी सुगंधा को अपने हाथों में लगी मेहंदी दिखाते हैं। सुगंधा के घर बैकग्राउंड में फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का मशहूर गाना 'मेहंदी लगा के रखना' को सुना जा सकता है। क्यूट वीडियो को शेयर करते हुए संकेत ने कैप्शन में लिखा, 'मेहंदी लगा के रखना...'।

शादी में शामिल होंगे गिने-चुने लोग

शादी में शामिल होंगे गिने-चुने लोग

सोशल मीडिया पर इस जोड़े का वीडियो अब वायरल हो गया है, कमेंट बॉक्स में फैंस उनके आने वाली जिंदगी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। वीडियो पर खबर लिखे जाने तक 37 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। बता दें कि दोनों की शादी की तैयारियां दिसंबर से चल रही हैं। कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते शादी में सिर्फ परिवार के लोग और कुछ करीबी रिश्तेदार ही शामिल होंगे। शादी पंजाब के जालंधर से हो रही है।

यह भी पढ़ें: किकू के 12 साल के बेटे के फैन हुए कपिल शर्मा, कहा-'इश्क, मुश्क और टैलेंट छिपाए नहीं छिपते'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+