भारती-हर्ष को लेकर राजू श्रीवास्तव और सुनील पाल ने किया रिएक्ट, एक ने कहा संस्कारी है भारती, दूसरे ने कहा ये सब क्यों किया?

मुंबई। मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति लेखक एवं टीवी एंकर हर्ष लिंबाचिया की गिरफ्तारी को लेकर इंडस्ट्री से भी लोगों की प्रतिक्रिया आ रही है। इस मामले में कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव और सुनील पाल ने अपनी बात रखी है। इनका कहना है कि वह नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा भारती सिंह की गिरफ्तारी से काफी हैरान हैं। इसके साथ ही वह इस बात से निराश भी हैं कि ड्रग्स केस में इंडस्ट्री से एक के बाद एक नए नाम सामने आ रहे हैं।

एनसीबी ने घर और दफ्तर पर मारा था छापा

एनसीबी ने घर और दफ्तर पर मारा था छापा

बता दें भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने गांजा लेने की बात स्वीकार कर ली है। शनिवार को एनसीबी ने कॉमेडियन के घर और दफ्तर दोनों जगह छापा मारा था। दोनों ही जगह से एजेंसी ने 86.5 ग्राम गांजा बरामद किया है। भारती सिंह अभी कल्याण जेल में और उनके पति हर्ष तलोजा जेल में हैं। जी न्यूज से बातचीत में सुनील पाल ने इस मामले में कहा कि उन्होंने भारती सिंह के साथ काम किया है और उन्हें इस बात की कतई उम्मीद नहीं थी कि इस मामले में भारती का नाम सामने आएगा। साथ ही उन्होंने ऐसे कई सफल लोगों के नाम लिए जो ड्रग्स की लत में पड़े बिना खूब सफल हुए हैं।

Recommended Video

    Drugs Case: कॉमेडियन Bharti Singh और उनके पति Haarsh Limbachiyaa को मिली जमानत | वनइंडिया हिंदी
    सुनील पाल- भारती संस्कारी हैं और हर्ष अच्छा लड़का है

    सुनील पाल- भारती संस्कारी हैं और हर्ष अच्छा लड़का है

    सुनील पाल ने कहा, 'ये खबर सुनकर मैं हैरान था। मैंने ही भारती को ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज शो में इंट्रड्यूस किया था और मैंने देखा कि वह अपने काम से कितनी लोकप्रिय हुईं। मैं खुश था, उन्होंने मुझे भाई मानकर हाथ जोड़कर मेरा अभिवादन किया था। वह संस्कारी हैं और एक अच्छी लड़की हैं। यहां तक कि हर्ष भी एक अच्छा लड़का है। तो कहां से और कैसे ये सब शुरू हुआ। यह किस तरह का ग्रुपिजम है जो उन्हें ड्रग्स लेने के लिए उकसा रहा है। मैं काफी हैरान और दुखी हूं।' हालांकि, सुनील ने कहा कि विवादों में कुछ नाम आने का मतलब यह नहीं है कि सभी को गलत माना जाए।

    राजू श्रीवास्तव- मेरा दिल ये मानने को तैयार नहीं

    राजू श्रीवास्तव- मेरा दिल ये मानने को तैयार नहीं

    वहीं कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने कहा, 'क्या भारती और उनका पति हर्ष इस तरह से कुछ कर सकते हैं? मेरा दिल ये मानने तो तैयार नहीं है। ये क्या है? लोग आपको बहुत प्यार करते हैं, लाखों लोग आपको अपना आइडल मानते हैं, अपने मोबाइलों में आपके फोटो लगाते हैं, उन्हें अपने घरों में टांगते हैं। वो आपके जैसा बनना चाहते हैं और उन्हें बरगलाया गया है। ये सब करने की क्या जरूरत थी? ऐसा नहीं है कि ड्रग्स लेने से आप अच्छे कॉमेडियन बन जाएंगे, या फिर ये आपको एनर्जी देता है। मैं काफी दुखी हूं। मैं यहां शो में उनके बचाव में आया हूं, कि हमारी भारती ऐसी नहीं है और वह एक सच्ची कलाकार हैं। लेकिन अब मैंने खबर देखी कि भारती गिरफ्तार हो गई हैं, उन्होंने स्वीकार कर लिया है, पुलिस को सबूत मिल गए हैं, उनके घर से गांजा जब्त हुआ है। क्या हो रहा है? ये किस तरह की कॉमेडी है? हमारी फिल्मी दुनिया कहां जा रही है?'

    राजू श्रीवास्तव- भारती ने बहुत अच्छा काम किया

    राजू श्रीवास्तव- भारती ने बहुत अच्छा काम किया

    राजू श्रीवास्तव ने आगे कहा, 'यहां तक कि हर समय, सुनील, कपिल, हम बात करते हैं कि एक महिला कॉमेडियन इतने लंबे समय बाद कैसे इतनी बड़ी हो गई। उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है और कई अन्य महिलाओं के लिए रास्ता बनाया है। लंबे समय पहले, तब टुनटुन थीं। तब से अब तक एक अरसा गुजर गया है और फिर भारती आईं और वो काफी मशहूर हो गईं। हम काफी खुश थे कि वह किस तरह से अच्छा काम कर रही हैं।'

    राजू श्रीवास्तव- इन्हें खाली समय में योगा करना चाहिए

    राजू श्रीवास्तव- इन्हें खाली समय में योगा करना चाहिए

    उन्होंने आगे कहा, 'ये सभी कलाकार, भारती, श्रद्धा (कपूर) और अन्य, जब भी इनके पास खाली समय हो और ना पता हो कि उस समय का क्या करना है और ड्रग्स लेने लगें, तो उन्हें खुद को फिट रखने पर काम करना चाहिए। बहुत कुछ है करने को। आप कलाकार हैं, आप बड़ी स्क्रीन पर आते हैं। योगा करें, एक्सरसाइज करें। अगर आपके पास समय है तो थियेटर करें, अच्छी फिल्में देखें।' राजू श्रीवास्तव ने ये भी कहा कि वह भारती और हर्ष की शादी पर गए थे और उनके साथ काफी अच्छा वक्त बिताया है।

    'हम Bharti Singh के साथ हैं' कॉमेडियन के सपोर्ट में उतरा ये एक्टर, मजाक उड़ाने वालों से बोला- कुछ तो शर्म करो...

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+