'हम Bharti Singh के साथ हैं' कॉमेडियन के सपोर्ट में उतरा ये एक्टर, मजाक उड़ाने वालों से बोला- कुछ तो शर्म करो...
मुंबई। मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति लेखक एवं टीवी एंकर हर्ष लिंबाचिया को कोर्ट ने 4 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में रखने का फैसला सुनाया है। जिसके बाद दंपति ने अपनी जमानत की अर्जी दाखिल की है। जिसपर आज यानी सोमवार को सुनवाई होगी। फिलहाल भारती सिंह कल्याण जेल में और उनके पति हर्ष तलोजा जेल में हैं। मीडिया रिपोर्टस की मानें तो हर्ष और भारती दोनों ने ही नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के समक्ष नशीला पदार्थ लेने की बात स्वीकार कर ली है। इस बीच सोशल मीडिया पर भी इस मामले की खूब चर्चा हो रही है।

क्या बोले करणवीर बोहरा?
भारती सिंह की गिरफ्तारी को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर मीम्स भी शेयर किए गए हैं। जिसपर टीवी एक्टर करणवीर बोहरा ने आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने मीम्स शेयर करने वालों को सोशल मीडिया के जरिए खूब खरीखोटी सुनाई है। करणवीर ने भारती के मीम को शेयर करने वाले एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कहा, 'एनसीबी को अपना काम करने दें और कुछ शर्म करें, किसी के हुनर के बारे में इस तरह से बात ना करें, वो यहां तक अपनी मेहनत और भगवान के आशीर्वाद से पहुंचे हैं।' इसके साथ ही करणवीर ने अपने ट्वीट में #BhartiSinghwearewithyou (भारती सिंह हम तुम्हारे साथ हैं) भी लिखा है।
Recommended Video

करणवीर की लोगों ने लगाई क्लास
करणवीर के ट्वीट पर लोग खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सत्यम नामक एक यूजर ने कहा, 'आप काहे सपोर्ट कर रहे हैं, ये बात आप भारती को बताए होते न तो वो आज बच सकती थी, आप राजू श्रीवास्तव जी को सुनिये कितना सही बोल रहे हैं। पता नहीं लोग नशा कर कर के क्या क्या लिख बोल देता है, मतलब कुछ भी दाल में कुछ काला है।' शुभम नामक यूजर ने लिखा, 'गांजा लेकर टेलेन्ट का ज्ञान ना दो ऐसे लोगों से भी ज्यादा टेलेन्टड लोग हैं और जो तू ज्ञान दे रहा है लगता दाल में कुछ काला है।' रविराज नामक यूजर ने कहा, 'लगता है बॉलीवुड इंडस्ट्री में साफ सफाई अभियान चालू है। कोई आशा भी नहीं कर सकता। भोली शक्ल के पीछे ये शक्ल भी है। लगता है, बॉलीवुड इंडस्ट्री का अंतिम समय निकट आ रहा है।' विकास नाम के यूजर ने लिखा, 'हमको अभी तक ये समझ में नहीं आ रहा है कि करण बोहरा के नाम काहे नहीं आ रहा है, ई सबसे बड़ा ड्रगी है, अरे कित्ता के समझाओगे!! यही भारती कॉमेडी की थी न कि ड्रग दो मुझे ड्रग दो तो अब लो।'

86.5 ग्राम गांजा बरामद हुआ था
आपको बता दें शनिवर को एक ड्रग पैडलर की निशानदेही पर एनसीबी ने भारती सिंह के ऑफिस और दफ्तर पर छापेमारी की थी, इस छापेमारी में भारती सिंह के उपगनरीय इलाके अंधेरी स्थित उनके घर से 86.5 ग्राम गांजा बरामद हुआ था, उसके बाद दोनों से पूछातछ की गई और फिर दोनों को गिरफ्तार किया गया।

छोटे पर्दे का बड़ा नाम हैं भारती सिंह
आपको बता दें कि छोटे पर्दे का बड़ा नाम भारती सिंह इन दिनों कॉमेडियन के तौर पर कई मशहूर टीवी शो का हिस्सा हैं। टीवी पर बीते कुछ सालों में आए कॉमेडी के शो जैसे- कॉमेडी सर्कस, कॉमेडी सर्कस महासंग्राम, कॉमेडी सर्कस का जादू, कहानी कॉमेडी नाइट्स बचाओ और द कपिल शर्मा शो के जरिए भारती सिंह ने सफलता की नई ऊंचाइयों को छू लिया है। उन्होंने साल 2017 में लेखक हर्ष लिंबचिया से शादी की थी, दोनों की मुलाकात एक शो के सेट पर हुई थी, धीर-धीरे इनके बीच दोस्ती हुई और लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया था।

'बॉलीवुड के 90 प्रतिशत लोग ड्रग्स का सेवन करते हैं'
मालूम हो कि 14 जून को एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के कथित तौर पर आत्महत्या कर लेने के बाद अभिनेत्री कंगना रनौत ने ये कहकर सबको चौंका दिया था कि बॉलीवुड के 90 प्रतिशत लोग ड्रग्स का सेवन करते हैं। सुशांत को ड्रग्स की लत होने की जानकारी भी सामने आई थी। जिसके बाद एनसीबी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी कि कौन-कौन से लोग ड्रग्स के लेनदेन से जुड़े हैं। इस मामले में सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को भी गिरफ्तार किया गया था। रिया फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। एनसीबी इस सिलसिले में अब तक 20 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है और कई मशहूर हस्तियों से इस बारे में पूछताछ कर चुकी है, जिसमें अभिनेता अर्जुन रामपाल, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और रकुल प्रीत सिंह समेत जैसे कई बड़े चेहरे शामिल हैं।
-
Mumbai Gold Silver Rate Today: चढ़ने के बाद फिर गिरे सोना-चांदी के भाव, मुंबई में कहां पहुंचा रेट? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी ने फिर किया हैरान,मुंबई में कहां पहुंचा रेट? एक्सपर्ट ने दी ये सलाह -
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके? -
Sikkim Landslide: सिक्किम में भूस्खलन से हाहाकार! लाचेन में 1600 टूरिस्ट फंसे, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Jaya Bachchan Birthday: जया भादुड़ी कैसे बनीं बच्चन? किस Caste से हैं अमिताभ बच्चन? Guddi से शुरू Love Story












Click it and Unblock the Notifications