क्या कपिल शर्मा फिर से बनने वाले हैं पापा? एक ट्वीट पर यूजर्स ले रहे जमकर मजे
Bollywood Hindi News: कॉमेडियन कपिल शर्मा टीवी पर तो सबको जमकर हंसाते हैं। इसके अलावा वो सोशल मीडिया पर भी अपनी पोस्ट के जरिए सुर्खियों में रहते हैं। 4 जनवरी की सुबह कपिल ने एक ऐसा पोस्ट किया, जिससे उनके फैन्स हैरान हो गए। इस पोस्ट में कपिल ने सिर्फ एक शुभ समाचार की बात की थी, लेकिन ये नहीं बताया कि वो क्या है। इसके बाद से ट्विटर यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं।

चेतन भगत ने दिया शानदार जवाब
सबसे पहले कपिल ने ट्वीट कर लिखा कि "शुभ समाचार को इंग्लिश में क्या कहते हैं? कृपया बताएं"। इसके बाद उनके पोस्ट पर कंमेंट की बाढ़ आ गई। लेखक चेतन भगत ने उनके ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा कि Congratulations को हिंदी में क्या कहते हैं? मुबारक आपको बहुत-बहुत। चेतन भगत के इस रिट्वीट ने अफवाहों को और हवा दे दी। उसके बाद यूजर्स ने जो कयास लगाए वो भी मजेदार ही थे।

अनायरा बनने वाली हैं बहन?
वहीं एक यूजर ने कपिल से कमेंट करके पूछा कि कहीं दूसरे बच्चे की एनाउंसमेंट तो नहीं करने वाले आप, इस पर दूसरे शख्स ने लिखा कि गूड न्यूज है कोई? बेटी फिर से या इस बार बेटा? वहीं कपिल के एक फैन ने तो साफ ही लिखा दिया कि अनायरा (कपिल की बेटी) अब बड़ी बहन बनने वाली है। वहीं कुछ लोगों को लग रहा है कि कपिल नई फिल्म या वेब सीरीज की घोषणा करने वाले हैं। हालांकि कपिल की पोस्ट पर कमेंट का सिलसिला जारी है, लेकिन उन्होंने ये नहीं बताया कि वो खुशखबरी क्या थी।

बेटी के साथ डांस हुआ था वायरल
कपिल शर्मा जब से पापा बने हैं, तब से वो घर रहना ज्यादा पसंद करते हैं। हाल ही में उन्होंने न्यू ईयर और क्रिसमस का जश्न अपने परिवार के साथ मनाया। इस दौरान उन्होंने अपनी बेटी अनायरा के साथ डांस किया। इस डांस को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड करते हुए कपिल ने दिल वाला इमोजी बनाया। कपिल की ये इंस्टा स्टोरी फैन्स ने डाउनलोड करके सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
-
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 5 दिनों में रचा ऐसा इतिहास -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Dhurandhar 2:'घर की याद नहीं आई जस्सी',थिएटर हिलाने वाला Pinda असल में जिंदा है या मर गया? जानिए इसकी हिस्ट्री -
Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की फिल्म जियोहॉस्टार पर कब होगी रिलीज? आ गई तारीख! -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन? -
Ustaad Bhagat Singh Box Office: पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' का चला जादू, 3 दिन में की इतनी कमाई -
Dhurandhar 2 को लेकर क्यों ट्रोल हो रही हैं दीपिका पादुकोण? पति रणवीर सिंह से हुआ झगड़ा? क्या है मामला? -
IPL 2026: मैदान पर जंग से पहले 'द रिवेंज' का डोज, धोनी-संजू के बाद श्रेयस अय्यर ने देखी 'धुरंधर-2', VIDEO -
Dhurandhar 2: इन 7 फिल्मों से अभी भी पीछे है 'धुरंधर 2', बॉक्स ऑफिस पर मचा तूफान, फिर क्या हुआ मूवी को? -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 3: तीसरे दिन रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने मचाया ऐसा धमाल, कमाई ने तोड़े रिकॉर्ड -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप












Click it and Unblock the Notifications