सामने आई कपिल शर्मा की बेटी की लेटेस्ट तस्वीर, आपने देखी क्या?
नई दिल्ली। कॉमेडियन कपिल शर्मा हाल ही में पिता बने है। कपिल शर्मा के घर बेटी का जन्म हुआ। कपिल ने अपनी बेटी का नाम अनायरा रखा है ।कपिल की बेटी अनायरा की तस्वीर जैसे ही सामने आई, सोशल मीडिया पर छा गई। कपिल की गोद में अनायरा की तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई। अब अनायरा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर छा गई है। कपिल शर्मा की बेटी की इस तस्वीर को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

तस्वीर में अनायरा रिया तिवारी ने गोद में लेटी हुई है। कपिल की बेटी अनायरा बेहद क्यूट लग रही हैं। रिया की गोद में लेटी अनायरा ने चेक शर्ट और गुलाबी रंग का पैजामा पहना है। कपिल शर्मा को अपना भाई मानने वाली टीवी स्टार रिया तिवारी अनायरा से मिलने उनके घर पहुंची थी। इसी दौरान ली गई इस तस्वीर को रिया ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। तस्वीर के साथ रिया ने कैप्शन में लिखा है कि मेरी प्यारी बच्ची अनायरा। तुम्हें ढेर सारा प्यार। उन्होंने कपिल और उनकी पत्नी गिन्नी को बधाई दी है।
View this post on InstagramA post shared by Riya Tiwari (@riya_tiwari01) on
इससे पहले भी अनायरा की क्यूट तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। बेटी के जन्म पर कपिल ने अपनी नन्ही परी के साथ तस्वीर साझा की थी। लोगों ने इस तस्वीर को खूब पसंद किया। आपको बता दें कि साल 2018 में कपिल शर्मा ने गिन्नी चतरथ से लव मैरिज की थी। कपिल ने गिन्नी से प्यार का खुल्लेआम इंतहार किया था। दोनों ने पारंपरिक तरीके से शादी की और मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन रखा था।












Click it and Unblock the Notifications