जानिए किसके संग कपिल शर्मा ने की दिल्ली मेट्रो की सवारी, फोटो हुई Viral
नई दिल्ली। कॉमेडी किंग कपिल शर्मा की लोकप्रियता इन दिनों शबाब पर है, अर्श से फर्श और फर्श से अर्श पर पहुंचें कपिल शर्मा की गिनती टॉप सेलिब्रेटी में होती है, ऐसे में अगर कपिल शर्मा मेट्रो की सवारी करेंगे तो जाहिर है चर्चाएं तो होंगी ही और इसलिए कपिल शर्मा की बातें चारों ओर हो रही हैं।
Recommended Video

दिल्ली मेट्रो की सवारी करते नजर आए कपिल शर्मा
दरअसल मंगलवार को दिल्ली की कड़कड़ाती सर्दी में कपिल शर्मा अपनी टीम मेट एक्ट्रेस शुमोना के साथ दिल्ली मेट्रो का सफर करते नजर आए, मेट्रो राइड की तस्वीर खुद कपिल ने ही शेयर की है, कपिल ने अपने इंस्टाग्राम पर ये फोटो शेयर की और लिखा, 'ट्रैफिक में फंसने की जरूरत नहीं है, दिल्ली मेट्रो लें, '।
कपिल और शुमोना के साथ दिनेश
इस वायरल होते फोटो में कपिल और शुमोना के अलावा कपिल के शो में गिटार बजाने वो दिनेश भी दिखाई पड़ रहे हैं। मालूम हो कि कपिल अपने टीममेट्स के साथ दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में हुए एक इवेंट का हिस्सा बनने पहुंचे थे।

कपिल शर्मा हाल ही में बेटी के पिता बने हैं...
कपिल शर्मा हाल ही में बेटी के पिता बने हैं। गिन्नी चतरथ ने 10 दिसंबर को बच्ची को जन्म दिया है। बेटी के जन्म की जानकारी कपिल ने सोशल मीडिया पर दी थी, हाल ही में कपिल शर्मा शो ने 100 एपीसोड पूरे किए हैं, शो की लोकप्रियता चरम सीमा पर है।












Click it and Unblock the Notifications