ड्रग्स केस में फंसी भारती सिंह का जेल से बाहर आने के बाद पहला इंस्टाग्राम पोस्ट, जानिए मैसेज में किया किसका जिक्र
नई

रिया चक्रवर्ती से शुरू हुआ जांच का सिलसिला
गौरतलब है कि 14 जून को बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत के बाद सामने आए ड्रग्स जाल की तह तक पहुंचने के लिए एनसीबी अब तक कई हस्तियों से पूछताछ कर चुकी है। यह सिलसिला एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती से शुरू हुआ और फिर दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान जैसे बड़े नाम के बाद अब कॉमेडियन भारती सिंह तक पहुंच चुका है। एनसीबी को भारती के घर से संदिग्ध पदार्थ (गांजा) मिलने के बाद पति समेत गिरफ्तार किया गया था, पूछताछ में इस कपल ने गांजे का सेवन करने की भी बात स्वीकारी थी।

भारती सिंह ने किया पहला पोस्ट
सोमवार को मुंबई की एक अदालत से जमानत मिलने के बाद अब भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया अपनी पुरानी जिंदगी में लौटने का प्रयास कर रहे हैं। जेल से बाहर आने के बाद भारती सिंह ने इंस्टाग्राम पर पहला पोस्ट किया। यह पोस्ट उनकी दोस्त और अभिनेत्री अमृता खानविलकर के लिए था। दरअसल, सोमवार यानी 23 नवंबर को अमृता खानविलकर का जन्मदिन था जिसके लिए भारती ने उन्हें इंस्टाग्राम पर विश किया। भारती ने अमृता की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'मेरी प्यारी अम्मू...हैप्पी बर्थडे...आई लव यू।'

कॉमेडियन के सपोर्ट में उतरा ये एक्टर
बता दें कि इस मुश्किल घड़ी में कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष को इंडस्ट्री के कई लोगों का सपोर्ट भी मिला है। ड्रग्स मामले में भारती का नाम सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनके खिलाफ हेट कमेंट किसका जिसका जवाब टीवी एक्टर करणवीर बोहरा ने ट्वीट कर दिया है। करणवीर ने लिखा, 'एनसीबी को अपना काम करने दें और कुछ शर्म करें, किसी के हुनर के बारे में इस तरह से बात ना करें, वो यहां तक अपनी मेहनत और भगवान के आशीर्वाद से पहुंचे हैं।'

टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं भारती सिंह
आपको बता दें कि छोटे पर्दे का बड़ा नाम भारती सिंह इन दिनों कॉमेडियन के तौर पर कई मशहूर टीवी शो का हिस्सा हैं। टीवी पर बीते कुछ सालों में आए कॉमेडी के शो जैसे- कॉमेडी सर्कस, कॉमेडी सर्कस महासंग्राम, कॉमेडी सर्कस का जादू, कहानी कॉमेडी नाइट्स बचाओ और द कपिल शर्मा शो के जरिए भारती सिंह ने सफलता की नई ऊंचाइयों को छू लिया है। उन्होंने साल 2017 में लेखक हर्ष लिंबचिया से शादी की थी, दोनों की मुलाकात एक शो के सेट पर हुई थी, धीर-धीरे इनके बीच दोस्ती हुई और लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया था।
यह












Click it and Unblock the Notifications