ट्राल में शहीद कर्नल एमएन राय, 66वें गणतंत्र दिवस पर मिला था युद्ध सेवा मेडल

श्रीनगर। पुलवामा के ट्राल से एक बुरी खबर मंगलवार को उस समय आई जब हिजबुल मुजाहिद्दीन के दो आतंकियों के साथ मुठभेड़ में एक कर्नल शहीद हो गए। शहीद कर्नल एमएन राय 42वीं राष्‍ट्रीय राइफल्‍स के कमांडिंग ऑफिसर थे।

Pulwama-encounter

इस मुठभेड़ में दोनों आतंकियों के भी मारे जाने की खबरें हैं। कर्नल राय को सोमवार को ही 66वें गणतंत्र दिवस के मौके पर उनकी बहादुरी की वजह से युद्ध सेवा मेडल से सम्‍मानित किया गया था। कर्नल एमएन राय के स‍ाथ जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस के हेड कांस्‍टेबल संजीव कुमार सिंह भी इस आतंकी हमले मेंं शहीद हो गए हैं।

मंगलवार को जब ट्राल में हिजबुल के दो आतंकियों के एक घर में छिपे होने की खबरें आईं तो सेना की ओर से एक ऑपरेशन शुरू किया गया। इस ऑपरेशन को कर्नल राय लीड कर रहे थे। आतंकियों की ओर से हुई गोलीबारी में वह बुरी तरह से जख्‍मी हो गए।

उन्‍हें श्रीनगर के बादामी बाग कैंटोनमेंट स्थित 92 बेस कैंप हास्पिटल ले जाया गया। लेकिन बुरी तरह से जख्‍मी होने की वजह से उन्‍हें बचाया नहीं जा सका। भारतीय सेना की ओर से आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि कर दी गई है।

आतंकियों के पास कुछ हथियार भी बरामद हुए हैं। हाल के दिनों में सेना के हाई रैंक ऑफिसर के इस तरह के हमले में शहीद होने की यह पहली घटना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+