Cold Wave: सफेद चादर से ढके पहाड़, डल झील जमी, कश्मीर में तापमान शून्य से भी 7 डिग्री नीचे

Cold Wave: पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के बीच मैदानी इलाकों में कोहरे की धुंध बढ़ने लगी है। यूपी ओला गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को पश्चिमी यूपी के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। जबकि उत्तराखंड के कई जिलों में बर्फबारी की अलर्ट है। वहीं जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के डोडा, भद्रवाह समेत अन्य कई जिलों का तापामान शून्य से काफी नीचे है, बर्फबारी के बीच पहाड़ सफेद चादर से ढक गए हैं।

कड़ाके की ठंड के बीच उत्तराखंड के कुछ जिलों में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं जम्मू कश्मीर में हालात इससे भी खराब हैं। यहां डल झील जम चुकी है। पारा शून्य से 7 डिग्री नीचे है, यानी घाटी का तापमान में माइनस सात डिग्री तक गिर गया चुका है।

Cold Wave Jammu Kashmir

जम्मू कश्मीर में पारा माइनस 7 डिग्री सेल्सियस में भी नीचे

जम्मू कश्मीर के सोपोर में एक तालाब का पूरा पानी जम गया है। इस हफ्ते गुरुवार को राज्य के कुछ इलाकों में बर्फ की मोटी चादर पहाड़ों पर देखी जा रही है। ऐसे में केंद्र शासित प्रदेश में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। चिल्लेकलां के बीच शुष्क मौसम से समूचा कश्मीर भीषण शीत लहर की चपेट में है।

पहलगाम घाटी की सबसे ठंडा इलाका

जम्मू कश्मीर में जगहों पर न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु शून्य से नीचे पहुंच गया है। इस सप्ताह की बात करें तो अब तक श्रीनगर में तापमान न्यूनतम रहा। यहां लगातार दो दिन न्यूनतम तापमान माइनस 7.0 डिग्री दर्ज किया गया। पर्यटनस्थल पहलगाम तो और भी ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान -8.6 डिग्री के साथ घाटी का सबसे ठंडा क्षेत्र रहा।

यूपी इन जिलों में ठंड को लेकर अलर्ट
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, कुछ जिलों में मध्यम कोहरा भी दिखाई दे सकता है। जिन जिलों को लेकर IMD ने पूर्वानुमान व्यक्त किया है उनमें, यूपी के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, गाजियाबाद, संभल, बरेली, बदायूं, मैनपुरी, कन्नौज, जालौन, कानपुर देहात, कानपुर नगर, झांसी, ललितपुर में बारिश हो सकती है। इन जिलों में हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है। इसके अलावा कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना है।

अगले दो दिन और गिरेगा पारा
समूचे कश्मीर में इन दिनों शीतलहर मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले दो दिन के दौरान आंशिक बादल छाने के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की भी संभावना है।

पहाड़ों पर ठंड का कहर

मौसम विभाग की ओर से किए गए पूर्वानुमान के चलते सहस्त्रधारा, नैनीताल, जोशीमठ, सोनप्रयाग, बागेश्वर, कपकोट समेत शीतलहर का प्रकोप है। बर्फबारी के चलते गलन बढ़ती जा रही है। ऐसे में एसडीआरएफ की टीमों को अलर्ट किया गया है। एसडीआरएफ टीमों को हाई एल्टीट्यूड टीमों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।

एसडीआरएफ की टीमों को अलर्ट किया गया है। इसको लेकर एसडीआरएफ के कमांडेंट अर्पण यदुवंशी ने हाई एल्टीट्यूड टीमों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।

उत्तराखंड के 13 जिलों में ठंड को लेकर अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून आज राज्य के सभी 13 जिलों में अनेक जगह हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान लगाया था। साथ ही 2500 मीटर और उससे ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी की संभावना भी जताई गई है। इसके साथ ही शनिवार 28 दिसंबर को राज्य के 2000 मीटर और उससे ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में भी बर्फबारी होने की संभावना व्यक्त की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+