Cold Wave in North India: शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत, कोहरे के चलते सड़क हादसे में 3 की मौत, 40 घायल

उत्तर भारत में शीतलहर और कोहरे के चलते कई हादसे सामने आए हैं, अलग-अलग हादसों में 3 लोगों की मौत हो गई है, 40 लोग घायल हुए हैं

fog

Cold Wave in North India: उत्तर भारत भारत में अब कड़ाके की ठंड ने लोगों का सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। देश की राजधानी दिल्ली में घने कोहरे ने पूरे शहर को अपने आगोश में ले लिया है। पिछले तीन दिन से दिल्ली में घने कोहरे की वजह से पारा काफी नीचे आ गया है। कोहरे के चलते विजिबिलिटी भी काफी कम हो गई है और अब यह सिर्फ 50 मीटर तक ही रह गई है। कोहरे के चलते कई हादसे भी सामने आ रहे हैं। कोहरे के चलते उत्तर भारत में सड़क हादसे ने 3 लोगों की जान ले ली है, जबकि 40 लोग घायल हुए हैं। कोहरे के चलते कई शहरों में रात में बसों के संचालन को रोक दिया गया है, गाड़ियों की रफ्तार को कम कर दिया गया है, स्कूल के समय को बदल दिया गया है।

कोहरे की वजह से कई विमानों का संचालन भी प्रभावित हुआ है। दिल्ली से लखनऊ, चंडीगढ़ की फ्लाइट के संचालन को रोकना पड़ा। मंगलवार को 11 ट्रेनें कोहरे के चलते तकरीबन 5 घंटे तक लेट रहीं। पालम और सफदरगंज एयरपोर्ट पर घने केहरे के चलते विजिबिलिटी काफी कम हो गई है। दिल्ली में मंगलवार को पारा 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से 2 डिग्री कम है। वहीं अधिकतम तापमान तकरीबन 22 डिग्री सेल्सियस रहा। आने वाले कुछ दिनों में दिल्ली में पारा 5 डिग्री और गिरने की संभावना है।

सैटेलाइट इमेज में देखा जा सकता है कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, नॉर्थ राजस्थान, उत्तर प्रदेश में काफी घना कोहरा है। मंगलवार की शाम को उत्तर प्रदेश में घने कोहरे की वजह से बसों के संचालन को रात में रोक दिया गया। यमुना एक्सप्रेसवे पर ग्रेटर नोएडा में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 24 लोग घायल हुए हैं। एक बस और ट्रक के बीच कोहरे के चलते भिड़ंत हो गई थी। दादरी में इसी तरह के एक सड़क हादसा सामने आया। कोहरे के चलते नोएडा एक्सप्रेसवे पर अधिकतम स्पीड को घटाकर 75 किलोमीटर प्रतिघंटा कर दिया गया है।

बुलंदशहर में एक ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। बुलंदशहर-अलीगढ़ रोड पर अर्निया के पास हुए हादसे में छह लोग घायल हुए। घायलों में से दो का इलाज चल रहा है, जबकि कुछ लोगों का मामूली चोट लगी है। वहीं कौशांबी में दो बाइक सवार ट्रक से टकरा गए। हादसा मंगलवार की सुबह प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर हुआ। पुलिस ने बताया कि कोहरे के चलते लो विजिबिलिटी की वजह से यह हादसा हुआ। एक्सिडेंट में नीतीश की मौत हो गई, जबकि उसकेक दोस्त का प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में इलाज चल रहा है, उसकी हालत गंभीर है। वहीं सीतापुर में सड़क हादसे में 8 लोग घायल हो गए हैं। यहां एक वैन और ड्रग के बीच टक्कर हो गई थी। पुलिस ने बताया कि चार यात्रियों को गंभीर चोट आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+