Cold Wave: कंपा देने वाली ठंड के बीच यूपी- बिहार में बारिश, दिल्ली में जम रहा पारा, कब मिलेगी राहत, जानिए

Weather Updates: कड़ाके की ठंड के बीच बारिश के बाद उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी कम दर्ज किया गया। दिल्ली में जमा देने वाली ठंड के बीच सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। दिल्ली के पालम में अधिकतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस, चंडीगढ़ में अधिकतम 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि हरियाणा के अंबाला में अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और पंजाब के पटियाला में अधिकतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

उत्तर में कंपा देने वाली ठंड
पिछले 24 घंटों में उत्तर भारत के राज्यों पंजाब, हरियाणा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, असम और मेघालय के अलग-अलग हिस्सों में मध्यम कोहरा दर्ज किया गया। दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, बिहार और उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों के कुछ हिस्सों में हल्का कोहरा दर्ज किया गया।

Cold Wave Weather Updates

दिल्ली में कंपा देने वाली ठंड
दिल्ली में लगातार तीसरे दिन कोल्ड डे (Cold Day) की स्थिति है। कोहरे के कारण विमानों की उड़ान पर भी असर पड़ा है। मौसम विभाग के शनिवार और रविवार के लिए भी यलो अलर्ट जारी कर दिया है। घरों में भी लोगों को ठिठुरन और गलन का अहसास हो रहा है। लोग अलाव जलाकर सर्दी से बचने की कोशिश कर रहे हैंष। मौसम विभाग ने ठंड का कहर देखते हुए इस हफ्ते गुरुवार को येलो अलर्ट को ऑरेंज अलर्ट में बदल दिया था। शुक्रवार के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया।

हरियाणा और यूपी में कड़ाके की ढंड
भारत मौसम विभाग (IMD) ने एक्स (पूर्व में ट्वीटर) पर एक पोस्ट में लिखा, "हरियाणा में कई स्थानों पर, राजस्थान में कुछ स्थानों पर और पंजाब के कुछ हिस्सों में ठंड से लेकर ठंड के चलते गंभीर स्थिति है। दिल्ली में कुछ स्थानों पर और उत्तरी एमपी में अलग-अलग हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति बनी रही।" वहीं उत्तर प्रदेश में बर्फीली हवाओं के चलते तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। बुंदेलखंड सहित चित्रकूट, प्रयागराज और एमपी से सटे हुए जिलों में बारिश के चलते पारा तेजी से गिरा है। मौसम विभाग ने कोहरे की भी चेतावनी जारी की है।

राजस्थान का हाल
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 8 शहरों का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से भी कम दर्ज किया गया है। सिरोही जिले के आबू में इस हफ्ते बुधवार रात का तापमान सामान्य से काफी नीचे -2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हवा में ह्यूमिडिटी बढ़ने के साथ दिन भर धुंध छायी रही। बर्फ जमने के कारण सर्द हवाएं और तेज हो गई है। जयपुर समेत अलावाद श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, धौलपुर, भरतपुर, अलवर में बीते कुछ घंटों में तेजी से तापमान गिरा।

मध्य प्रदेश
वहीं मध्य में 24 घंटे के भीतर इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन, ग्वालियर, रीवा, जबलपुर, सागर संभाग के साथ भोपाल संभाग के कुछ जगहों पर बारिश दर्ज की गई है। वहीं अन्य सभी संभागों में मौसम शुष्क रहा। भिंड, मुरैना, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, पन्ना, सतना, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, सागर, छतरपुर, नीमच, मंदसौर, रतलाम और दमोह में मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। उज्जैन, आगर मालवा, राजगढ़, देवास, शाजापुर, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, दमोह, भोपाल, विदिशा, रायसेन, नरसिंहपुर, शहडोल, अनूपपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली जिलों में तेजी से तापमान गिरा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+