4 करोड़ की करेंसी और 1 करोड़ के गहनों से किया भगवान का श्रृंगार, देखते रह गए लोग

नई दिल्ली। लोगों को मंदिरों में भगवान के सामने खुद से लिए धन-संपत्ति मांगते आपने कई बार देखा होगा, लेकिन कोयंबटूर के एक मंदिर में लोगों ने भगवान को ही रुपए-पैसों से लाद दिया। तमिलनाडु में पुथांडू त्यौहार के मौके पर लोगों ने श्री मुतुमरियम्मन भगवान के मंदिर और भगवान को रुपए-पैसों और कीमतों गहनों से लाद दिया। भगवान को 500 और 2000 के नोटों से सजाया गया। उनके ऊपर सोने-चांदी, हीरे और कीमती धातुओं के बने गहनों से सजाया गया।

 Coimbatore: Idol at Sri Muthumariamman Temple decorated with currency worth Rs 4 Crores

एएनआई के मुताबिक कोयंबटूर में श्री मुतुमरियम्मन की मूर्ति पर 500, 2000 के नोटों से सजाया गया, जिसकी कीमत करीब 4 करोड़ बताई गई। वहीं भगवान को बेशकीमती धातुओं के बने गहनों से सजाया गया, जिसकी कीमत 1 करोड़ की करीब बताई जा रही है।

आपको बता दें कि हर साल 14 अप्रैल को तमिल नव वर्ष बनाया जाता है। इसे पुथांडू त्यौहर के रूप में धूमधाम से मनाते हैं। तमिल लोग इस मौके पर एक दूसरे को गिफ्ट देते हैं और मंदिरों में भगवान के दर्शन करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+