एयर इंडिया के खाने में मिला कॉकरोच, यात्री ने ट्विटर पर डाली फोटो
सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया में सफर कर रहे एक यात्री के शाकाहारी खाने में कॉकरोच मिलने का मामला सामने आया है।
नई दिल्ली। सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया में सफर कर रहे एक यात्री के शाकाहारी खाने में कॉकरोच मिलने का मामला सामने आया है। यात्री ने ट्विटर पर तस्वीर पोस्ट पर इसकी शिकायत की है।

शिकायत मिलने के बाद एयर इंडिया ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। इसके अलावा एयर इंडिया ने संबंधित कैटरर्स को भी नोटिस जारी कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक हैदराबाद से शिकागो जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में सफर कर रहे यात्री को जब खाना परोसा गया तो उसमें यात्री को एक कॉकरोच मिला।
यात्री ने तुरंत फोटो खींचकर ट्विटर पर डाल दी। मामला जैसे ही एयर इंडिया के संज्ञान में आया तो कंपनी ने इसके लिए खेद प्रकट करते हुए जांच के आदेश दे दिए।
इस मामले को लेकर जब एयर इंडिया के सीनियर मैनेजर धनंजय कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा, 'एयर इंडिया ने मामले को गंभीरता से लिया है और संबंधित कैटरर्स को नोटिस भेज दिया है। मामले की जांच कराई जा रही है।'












Click it and Unblock the Notifications