तटरक्षक बल ने पकड़ी म्यानमार से आयी संदिग्ध नौका
बेंगलुरु। भारतीय तटरक्षक बल के जवानों ने अंडमान निकोबार द्वीप समूह के पास समुद्र में एक संदिग्ध नौका पकड़ी है। बताया जा रहा है कि यह नौका म्यानमार से आयी थी, जिसमें संदिग्ध गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा था।

तटरक्षक बल के सूत्र के अनुसार सोमवार की शाम को एक नौका भारतीय समुद्री सीमा के अंदर देखी गई। उसकी संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए सुरक्षाबल ने उसे चारों ओर से घेर लिया।
नौका से महिलाओं के कपड़े बरामद हुए हैं। ऐसा शक जताया जा रहा है कि इस नौका का इस्तेमाल देह व्यापार या फिर लड़कियों की खरीद-फरोख्त के लिये किया गया होगा। इस नौका पर सवार सभी 11 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है।
इस नौका को नारकोंडम द्वीप के पास पकड़ा गया।


Click it and Unblock the Notifications
